फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Aparajita 100 Smiles girls in Varanasi learned self defence tips in training

अपराजिता 100 स्माइल्स: किस दांव में किक...और कब मारें पंच, वाराणसी में छात्राओं ने सीखे सेल्फ डिफेंस के टिप्स

Wed, 07 Sep 2022 09:57 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 07 Sep 2022 09:57 PM IST
सार

अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत लल्लापुरा स्थित एओ मुस्लिम बालिका इंटर कॉलेज में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ।

विज्ञापन
Aparajita 100 Smiles girls in Varanasi learned self defence tips in training
मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के प्रशिक्षकों ने बताए आत्मरक्षा के गुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 कराते एक ऐसी कला है, जिसे सीख कर आप खुद की रक्षा कर सकती हैं, लेकिन इस कला के साथ हिम्मत और हौसले का होना भी जरूरी है। यह बातें बुधवार को अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला में छात्राओं में बताई गईं। मौका था लल्लापुरा स्थित एओ मुस्लिम बालिका इंटर कॉलेज में आत्मरक्षा प्रशिक्षण का।

विज्ञापन


प्रशिक्षण के दौरान मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की मुख्य प्रशिक्षक ज्योति सिंह ने छात्राओं को बताया कि उन्हें दुश्मन पर कैसे हावी होना है। राह चलते अगर कोई उनका हाथ पकड़ता है तो वो मार्शल आर्ट्स की किस तकनीक के तहत न सिर्फ अपना हाथ छुड़ाएंगी बल्कि उसे सबक भी सिखाएंगी। किस दांव में किक मारना है, कब पंच मारकर सामने वाले को पस्त करना है। आत्मरक्षा के इन सभी पहलुओं को उन्हें बारीकी से बताया गया। 
विज्ञापन


छात्राओं को तकनीक बताते हुए ज्योति सिंह ने कहा कि दुश्मन पर वार करने के लिए सिर्फ सेल्फ डिफेंस की तकनीक जानना जरूरी नहीं, बल्कि खुद में हिम्मत जगाना भी जरूरी है। मन का डर खत्म करना जरूरी है। इस दौरान प्रशिक्षक ज्योति उपाध्याय, सादरीन हाजमी व रुचि उपाध्याय ने पंच बांधना, अटैक करना और डिफेंस करने का डेमो दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Aparajita 100 Smiles girls in Varanasi learned self defence tips in training
मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के प्रशिक्षकों ने बताए आत्मरक्षा के गुर - फोटो : अमर उजाला
एओ मुस्लिम बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य नाहिद बेगम ने कहा कि छात्राएं किसी भी परिस्थिति का डटकर सामना कर सकें, इसके लिए उन्हें सशक्त बनाना होगा। अमर उजाला की ये पहल सराहनीय और प्रेरणादायक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed