फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Any how ghat look clean with in 25 december

25 तक हर हाल में साफ हो जाएं घाट

Tue, 16 Dec 2014 01:51 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Tue, 16 Dec 2014 01:51 AM IST
विज्ञापन
Any how ghat look clean with in 25 december

वाराणसी। आगामी 25 दिसंबर तक हर हाल में घाटों की सफाई का काम पूरा कर लिया जाय। साथ ही घाटों को गोद लेने वाली संस्थाएं अपने काम में तेजी लाएं।

विज्ञापन

ये निर्देश महापौर रामगोपाल मोहले ने सोमवार की सुबह घाटों और गलियों की सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के बाद नगर निगम प्रशासन और संबंधित संस्थाओं को दीं।
तड़के सुबह महापौर ने अस्सी, तुलसी और गंगामहल सहित कुछ अन्य घाटों की सफाई का निरीक्षण किया। इस दौरान घाटों के आसपास की गलियों की सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

महापौर ने घाटों पर सफाई का काम करा रहीं स्वयंसेवी संस्थाओं, बैंकों और क्लबों से कहा कि आगामी 25 दिसंबर तक घाट सफाई का काम हर हाल में पूरा कर लिया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अपर नगर आयुक्त बीके द्विवेदी, अधिशासी अभियंता एससी सिंह आदि मौजूद रहे। उध्ार, काशी दौरे के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अस्सी घाट पहुंचने की इत्तिला के बाद सोमवार को प्रशासन हरकत में आ गया।
जिलाधिकारी प्रांजल यादव ने अस्सी घाट पहुंचकर सफाई अभियान का जायजा लिया और गाद हटाने में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उधर, नया अस्सी घाट पर पोकलैन से हो रही गाद की सफाई के दौरान पानी आने से सफाई की रफ्तार सुस्त पड़ गई है। इससे लगे दक्षिणी हिस्से के घाटों की भी सिल्ट हटाने के लिए जिला सांस्कृतिक समिति ने पसीना बहाना शुरू कर दिया है।

25 दिसंबर को काशी दौरे के समय घाट सफाई का हाल जानने पीएम के अस्सी घाट जाने संबंधी प्रोटोकॉल मिलने के बाद तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
 डीएम ने अस्सी घाट पहुंचकर सफाई का हाल देखा। उन्होंने रीवा घाट, गंगा महल घाट, अस्सी घाट, नया अस्सी घाट के अलावा उससे लगे घाटों को गोद लेने वाली संस्थाओं के कार्य की प्रगति भी जानी।
 गंगा महल घाट पर पंजाब नेशनल बैंक की ओर से काम नहीं लगा था। उधर, गायत्री परिवार की ओर से सुबह घाट पर आहुति तो दी जा रही है लेकिन अभी तक सफाई के लिए मशीन नहीं लगाई जा सकी है। इस पर उन्होंने चिंता जताते हुए व्यवस्थाओं को सुधारने का निर्देश दिया।   


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed