फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   anushka sharma is happy for women wrestling in varanasi

खुश हूं कि बनारस ने बेटियों के लिए 478 साल पुरानी परंपरा तोड़ दीः अनुष्का शर्मा

Wed, 02 Aug 2017 09:54 AM IST
amarujala.com, written by- शैलेश कुमार शुक्ल
amarujala.com, written by- शैलेश कुमार शुक्ल Updated Wed, 02 Aug 2017 09:54 AM IST
विज्ञापन
anushka sharma is happy for women wrestling in varanasi
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला
फिल्म ‘सुल्तान’ में दमदार पहलवानी कर दर्शकों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने बनारस में 478 साल पुरानी परंपरा तोड़ कर लड़कियों के लिए अखाड़े की शुरुआत को महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘लड़कियों के लिए अखाड़ा शुरू होना बहुत ही अच्छा कदम है। मैं इस फैसले से बहुत खुश हूं। फिल्मों का सकारात्मक असर पड़ रहा है। यह लड़के-लड़की को लेकर समाज की मानसिकता में आ रहे बदलाव को दर्शाता है।’
विज्ञापन


गौरतलब है कि नाग पंचमी पर काशी के गोस्वामी तुलसीदास अखाड़े में पहली बार महिला पहलवानों ने जोर-आजमाइश की थी। फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ के प्रचार के लिए यहां आईं अनुष्का शर्मा ने अमर उजाला से खास बातचीत में कहा कि लड़की हो या लड़का, किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कियां जो चाहें, उसे उन्हें करने का मौका मिलना चाहिए। फिल्म निर्माण में तो लड़कियों को काफी काम मिल ही रहा है, सेना में भी लड़कियां आगे बढ़ रही हैं। बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद के सवाल पर अनुष्का ने माना कि यह एक सच्चाई है लेकिन टैलेंटेड लोगों को आगे आने का अवसर मिल ही जाता है। शाहरुख और वह खुद इसका उदाहरण हैं।

फिल्म में अनुष्का गुजराती लड़की सेजल का किरदार निभा रही हैं।  अनुष्का ने बताया कि गुजराती सीखने के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी लेकिन सैन्य परिवार की होने के कारण वह इसे जल्दी सीख गईं। बताया कि पिता जी सेना में थे।

देश के कई हिस्सों में जाने का मौका मिला। सेना के जवान अलग-अलग जगह के होते थे। उनसे भी बहुत कुछ सीखा। इसी वजह से मैं चीजों को बहुत जल्दी ग्रहण कर लेती हूं। बताया कि फिल्म में सेजल बहुत अटपटी लड़की है। दिल की साफ है। जो चाहती है बोल देती है। उसमें बहुत ज्यादा आत्मविश्वास है।

हालांकि उसे दुनियादारी की समझ नहीं है। जब वह हैरी यानी शाहरुख के साथ यूरोप जाती है. खुद को डिस्कवर करती है। फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली के बारे में अनुष्का ने कहा कि उनकी संबंधों और प्यार को लेकर समझ बहुत अलग है।

वह फिल्म में प्यार को भी इस तरह से पेश करते हैं वह काफी अलग दिखता है। उन्होंने बताया कि मैं फिल्में भी बना रही हूं। आगे चलकर बाहुबली जैसी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्में भी बनाऊंगी।

खास तौर पर बनवाया बनारसी सलवार कमीज

anushka sharma is happy for women wrestling in varanasi
अनुष्का शर्मा ने माना-बॉलीवुड में भी भाई-भतीजावाद पर टैलेंट को छिपता नहीं - फोटो : अमर उजाला
 पहली बार बनारस आने के लिए अनुष्का ने खास तैयारी की थी। कहती हैं- मैंने मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा से कहकर खास तौर पर बनारसी सलवार कमीज बनवाया। आज उसे ही पहना है। मनीष के पास बनारसी कपड़ों का पूरा कलेक्शन है। फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में भी मैंने बनारसी डिजाइन के कपड़े पहने थे। 

अयोध्या की रहने वाली हूं...
अनुष्का ने बताया कि अयोध्या (फैजाबाद) में मेरा जन्म हुआ। मैं धार्मिक हूं। हरिद्वार में कई बार गंगा स्नान कर चुकी हैं। बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए मम्मी पापा के साथ मैं जल्दी ही फिर से बनारस आऊंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed