{"_id":"597f401b4f1c1bcd4f8b4afc","slug":"anushka-sharma-disclose-her-secret-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" बनारस में अनुष्का शर्मा ने खोला अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा राज, आप भी जानिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में अनुष्का शर्मा ने खोला अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा राज, आप भी जानिए
amar ujala.com/written by उत्पल कांत
Updated Wed, 02 Aug 2017 09:54 AM IST
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा, शाहरुख खान, मनोज तिवारी और इम्तिआज़ अली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा सोमवार को वाराणसी में थीं। वो अपनी फिल्म जब हैरी मेट सेजल के प्रमोशन के सिलसिले में यहां आईं थीं। उनके साथ बॉलीवुड के किंग खान, निर्देशक इम्तिआज़ अली अली और भोजपुरी सुपर स्टार मनोज तिवारी भी थे। वाराणसी के पहड़िया स्थित अशोका इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में कार्यक्रम था। मंच पर चढतें हीं अनुष्का शर्मा ने वहां मौजूद लोगों का अभिवादन भोजपुरी में किया।
उन्होंने कहा- बनारस का हाल बा। इतना सुनते ही वहां मौजूद हजारों की संख्या में लोगों ने हर हर महादेव के उद्घोष के साथ उनका इस्तकबाल किया। अनुष्का ने कहा कि मैं पहली बार बनारस आई और यहां का पान भी खाया। बनारस ने मुझे काफी प्यार दिया।
हल्के हरे रंग के सलवार सुट में अनुष्का काफी खुबसूरत लग रही थीं। कार्यक्रम के दौरान जब मनोज तिवारी बनारस के बारे में बता रहे थी तभी अनुष्का ने कुछ ऐसा कहा कि चंद सेकेंड की शांति के बाद पूरा परिसर तालियों की शोर से गूंज उठा। उन्होंने कहा कि बहुत कम ही लोगों को यह पता होगा कि मैं यूपी की हूं।
विज्ञापन
मैं फैजाबाद के पास अयोध्या में पैदा हुईं हूं। इसलिए यूपी से मेरा भी बड़ा खास नाता है। मनोज तिवारी ने इस पर कहा भी ये तो हमें पता ही नहीं था। आपने यहां मौजूद मीडिया को एक नई जानकारी दी। इस पर उन्होंने कहा कि नहीं मैंने पहले भी एक दो बार इस बात का जिक्र किया है।
अनुष्का शर्मा, शाहरुख खान, मनोज तिवारी और इम्तिआज़ अली ने हर हर महादेव का उदघोष किया। उन्होंने बगलवाली जान मारेली गाने पर परफार्म भी किया।

और जब लड़कों ने कहा- लव यू अनुष्का
अनुष्का शर्मा, शाहरुख खान, मनोज तिवारी और इम्तिआज़ अली
- फोटो : अमर उजाला
अशोका इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के कैंपस में हो रहे इस प्रमोशनल इवेंट को देखने हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। भीड़ को दो हिस्सों में बांटा गया था। मीडिया गैलरी से दायीं तरफ लड़के जबकि बायीं तरफ लड़कियों के लिए जगह बनाई गई थी।
कार्यक्रम को होस्ट कर रहे मनोज तिवारी ने अनुष्का से कहा कि बनारस वाले आपको बहुत चाहते हैं। तभी लड़कों की तरफ से अचानक लव यू अनुष्का...लव यू अनुष्का का शोर उठा। अनुष्का ने उधर देखा और एक प्यारी सी मुस्कान दीं।
उन्होंने कहा कि मैं भी आपसे बहुत करती हूं। इतना प्यार देने के लिए बनारस आपका शुक्रिया। इधर लड़कियों की तरफ से लगातार शाहरुख शाहरुख की आवाज आ रही थी। बटर फ्लाई गाने के दौरान तो मानो जैसे पूरी भीड़ ही डांस करने लगी। शाहरुख और अनुष्का के नाम के शोर से पूरा कैंपस गूंज उठा।