{"_id":"5c056848bdec22417d6299bb","slug":"anuradha-paudwal-sing-bhakti-song-in-dadri-fair-at-ballia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बलिया के ददरी मेले में पहुंची अनुराधा पौडवाल ने भक्तिमय किया माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया के ददरी मेले में पहुंची अनुराधा पौडवाल ने भक्तिमय किया माहौल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
Updated Tue, 04 Dec 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया में भृगु मुनि के शिष्य दर्दर मुनि के नाम पर लगने वाले ददरी मेला के भारतेंदु मंच पर नगरपालिका परिषद की ओर से भजन संध्या और सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ अभिभावक के साथ आए पांच वर्षीय बालक सुबोधित ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर किया।
इसके बाद, नगर पालिका अध्यक्ष अजय कुमार समाजसेवी ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न के रूप में भृगु बाबा की तस्वीर भेंट की। पहली बार भारतेंदु मंच पर आई फिल्म जगत की पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल सहित अन्य कलाकारों को अध्यक्ष ने सम्मानित किया। भारतेंदु मंच पर पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल ने गायत्री और गणेश मंत्र प्रस्तुत कर कार्यक्रम का आगाज किया।
पौडवाल ने मन मेरा मंदिर, शिव मेरी पूजा...भजन गाकर पंडाल को शिवमय बना दिया। इसके बाद तूने मुझे बुलाया, शेरा वालिये... भजन सुनाकर देवीमय बनाया। फिर छोटी-छोटी गइया, छोटे-छोटे ग्वाल...। श्याम तेरी वंशी, घायल कर जाती है... भजन प्रस्तुतकर भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन
इसके बाद धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना...। नजर के सामने, जिगर के पास...। जाते हो परदेश पिया, जाते ही खत लिखना...। दिल है की मानता नहीं... फिल्मी गीत प्रस्तुत कर पंडाल में समा बांध दिया। अंत में पार्श्व गायक स्व. मो. अजीज को समर्पित गीत हर करम अपना करेंगे, ऐ वतन तेरे लिए। दिल दिया है जान भी देंगे, ऐ वतन तेरे लिए देश भक्ति गीत प्रस्तुत कर दर्शकों के अंदर देश भक्ति का जोश भर दिया।

मीडियाकर्मियों के लिए नहीं थी व्यवस्था
अनुराधा पौडवाल
- फोटो : amar ujala
ददरी मेला के भारतेंदु मंच पर आयोजित भजन संध्या और सांस्कृतिक महोत्सव में मीडिया के बैठने के लिए कोई व्यवस्था नहीं रही। इसके कारण मीडियाकर्मी नाराज होकर पंडाल से बाहर निकल गए। जिन्हें अध्यक्ष ने काफी मान मनौव्वल किया। इसके बाद कुछ मीडियाकर्मी पंडाल में पहुंचे, लेकिन अधिकांश मीडियाकर्मी नदारद रहे।
इस मौके पर एडीएम मनोज कुमार सिंघल, सिटी मजिस्ट्रेट डा. विश्राम, सदर सीओ अवधेश चौधरी, शहर कोतवाल शशिमौलि पांडेय, फेफना एसओ केके तिवारी, मेला प्रभारी विवेक पांडेय सहित भारी मात्रा में फोर्स मौजूद रही। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस महकमा के साथ ही बम निरोधक दस्ता, डाग स्क्वाड और खुफिया विभाग के कर्मचारी चक्रमण करते रहे।