फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Anupriya welcome

ढोल-नगाड़े संग अनुप्रिया का भव्य स्वागत

Sat, 16 Jul 2016 02:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 16 Jul 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
Anupriya welcome
अनु‌‌प्रिया पटेल
केंद्रीय स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय संभालने के बाद पहली बार वाराणसी पहुंचीं मिर्जापुर से अपना दल की सांसद अनुप्रिया पटेल का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत हुआ। अपना दल और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। अनुप्रिया शुक्रवार की दोपहर जेट एयरवेज की उड़ान से दिल्ली से बाबतपुर पहुंची। यहां से वह पटेल धर्मशाला के लिए रवाना हो गईं। वहां अपना दल की जिला इकाई की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल होने के बाद मिर्जापुर के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन


एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में अपना दल के राष्ट्रीय महासचिव नीलरतन पटेल, राजेंद्र पाल, विधायक आरके वर्मा, महिला मंच की जिलाध्यक्ष रेखा, अपना दल के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पटेल, डीके पटेल, सुनील पटेल, आशीष सिंह व संजय राय आदि ने बुके देकर उनका स्वागत किया। बाबतपुर चौराहे पर भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, प्रभात सिंह, संजय राय, उमेश दत्त पाठक, आजाद सिंह गौतम, चंद्रशेखर सिंह, ज्ञानेश जोशी, भोला शंकर मिश्र, सदानंद सिंह, राजेश राजभर,  प्रहलाद गुप्ता आदि ने अनुप्रिया का स्वागत किया।
विज्ञापन


इसी क्रम में हरहुआ में दिलीप सोनकर के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने केंद्रीय मंत्री का फूल मालाओं से स्वागत किया। अजय दूबे के नेतृत्व में मोहनसराय में और दीपू सिंह व प्रेमशंकर पाठक के नेतृत्व में लालपुर में अपना दल की सांसद का अभिनंदन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वागत करने वालों में अवधेश उपाध्याय, देवमणि उपाध्याय, रमेश पटेल, अजित पटेल, राजकुमार चौहान, रिंकू पटेल, श्यामबली, श्रवण पटेल, श्याम नारायण मास्टर, जगदीश पटेल, शिवा पटेल, अशोक सिंह, रमाशंकर गुप्ता, राजेश खन्ना, विक्रम पटेल, प्रेम लाल पटेल, सुरेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, दीपक सिंह, धर्मेंद्र सिंह, जेपी पांडेय आदि शामिल थे। पिंडरा के रमईपुर में अनुप्रिया ने अपना दल के संस्थापक रहे सुरेंद्र कुमार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।


वाहनों के लंबे काफिले के साथ वे तेलियाबाग स्थित पटेल धर्मशाला पहुंचा। यहां आयोजित अभिनंदन समारोह में  संस्था की ओर से मंत्री को अंगवस्त्रम् और स्मृति  चिह्न भेंट किया गया। समारोह के बाद मिर्जापुर के लिए रवाना हो गईं। वाराणसी से मिर्जापुर के रास्ते में जगह-जगह उनका स्वागत हुआ। वाहनों के लंबे काफिले की वजह से मोहनसराय, मिर्जामुराद, राजातालाब में भीषण जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed