फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   anupriya patel target ghulam nabi azad

जम्मू कश्मीर पर गुलाब नबी का बयान संवेदनहीन: अनुप्रिया पटेल

Sat, 23 Jun 2018 12:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 23 Jun 2018 12:59 PM IST
विज्ञापन
anupriya patel target ghulam nabi azad
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल - फोटो : अमर उजाला
गुलाम नबी आजाद के बयान जम्मू-कश्मीर में आतंकी से ज्यादा आम जनता मारा जा रही है और इसका लश्कर ए तैयबा ने प्रेस रिलीज जारी की है के सवाल पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि इस प्रकार का बयान संवेदनहीन है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार राजनेता के रूप में ऐसी प्रतिक्रिया से बचना चाहिए। शुक्रवार को सर्किट हाउस में अपना दल (एस) की मंडलीय समीक्षा बैठक के बाद स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि जम्मू कश्मीर की जनता विकट परिस्थितियों से जूझ रही है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमेशा राजनीतिक मतभेदों के ऊपर होकर बात करनी चाहिए, जिससे परिस्थियां बेहतर हों और लोगों को संतोष मिले।  जम्मू-कश्मीर का माहौल सामान्य हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


दाती महाराज पर रेप जैसे संगीन आरोप के बावजूद गिरफ्तारी न हो पाने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस पर कानून अपना काम कर रहा है और देश की कानून और न्याय व्यवस्था है, दोषी को सजा मिलेगी।

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा को आतंकी पार्टी बोलने पर अनुप्रिया बचती नजर आई और कहा कि भाजपा की ओर से अधिकृत प्रवक्ता ही बयान देंगे तो बेहतर होगा।

राष्ट्रीय स्तर और प्रादेशिक स्तर भाजपा के साथ गठबंधन में पड़ रही दरारों के सवाल के जवाब में कहा कि एनडीए का कुनबा मजबूत है। 2019 में पीएम मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे।  दो जुलाई को अपना दल के संस्थापक सोनेलाल की जयंती लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मनेगी। 

संगठन को मजबूती देने में जुटा अपना दल (एस)

anupriya patel target ghulam nabi azad
अनुप्रिया पटेल
अपना दल (एस) की मंडलीय समीक्षा बैठक सर्किट हाउस में हुई। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष सिंह पटेल और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मंडल के जिले गाजीपुर, चंदौली, जौनपुर और वाराणसी के पदाधिकारियों को संगठन को मजबूती प्रदान करने का मंत्र दिया। आगामी दो जुलाई को पार्टी के संस्थापक की जयंती पर लखनऊ में जुटने और तैयारियों में जुटने को कहा गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed