फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Anupriya Patel meets old party worker at house, discussions intensify in political circles

Varanasi: पार्टी के पुराने कार्यकर्ता के घर जाकर मिलीं अनुप्रिया पटेल, राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज

Wed, 28 Dec 2022 08:11 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 28 Dec 2022 08:11 AM IST
सार

अनुप्रिया पटेल को स्थानीय लोगों ने पत्रक देकर राजातालाब बाजार में रेलवे लाइन पर पुल बनाए जाने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर दिन में बाजार में जाम लगा रहता है। यह जाम ट्रेन के आवागमन के समय और अधिक बढ़ जाता है। 

विज्ञापन
Anupriya Patel meets old party worker at house, discussions intensify in political circles
पार्टी के पुराने कार्यकर्ता के घर जाकर मिलीं अनुप्रिया पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में पार्टी के पुराने नेता और अपना दल के स्थापना के समय सोनेलाल पटेल के साथ रहने वाले इंद्रजीत पटेल के घर जाकर अनुप्रिया पटेल ने शिष्टाचार मुलाकात की।इंद्रजीत पटेल सिंघही गांव के निवासी हैं। वे गांव से क्षेत्र पंचायत सदस्य भी रह चुके है। इंद्रजीत पटेल, सोनेलाल के साथ अपना दल में काफी दिनों तक सक्रिय रहे। अनुप्रिया पटेल ने इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताया। इंद्रजीत पटेल का कहना था कि उन्हें केंद्रीय मंत्री के आगमन की सूचना मिली और सपरिवार अनुप्रिया पटेल से मिले। अनुप्रिया पटेल ने उनका और घर वालों का हालचाल लिया। पुराने कार्यकर्ताओं से इस तरह मिलना और सम्मान पाने को सुखद बताया। इस दौरान अपना दल के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल, महेंद्र पटेल, संजीव सिंह, राजकुमार गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य सियाराम पटेल, धर्मराज पटेल,ग्राम प्रधान सिंगही कमलेश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, प्रधान कंठीपुर उदय पटेल, मुन्नालाल पटेल, महेश सिंह, हौशिला सिंह, लालजी पटेल, अक्षैबर भारती, श्रीधर पांडेय आदि रहे।

विज्ञापन


राजातालाब रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाए जाने की मांग
अनुप्रिया पटेल को स्थानीय लोगों ने पत्रक देकर राजातालाब बाजार में रेलवे लाइन पर पुल बनाए जाने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर दिन में बाजार में जाम लगा रहता है। यह जाम ट्रेन के आवागमन के समय और अधिक बढ़ जाता है। जिससे विभिन्न संस्थानों में पढ़ने जाने वाले छात्रों, लोगों और यात्रियों को असुविधा होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed