फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Anupriya patel inaugurated cardiac care unit in mirzapur

मिर्जापुरः केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कार्डियक केयर यूनिट का किया लोकार्पण 

Sun, 20 Jan 2019 10:19 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर Published by: shashikant misra Updated Sun, 20 Jan 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
Anupriya patel inaugurated cardiac care unit in mirzapur
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल - फोटो : amar ujala
आकस्मिक एवं गहन चिकित्सक सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मिर्जापुर में मंडलीय अस्पताल में शनिवार को कार्डियक केयर यूनिट का लोकार्पण केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने किया। गंभीर मरीजों को अब आसानी से इलाज की सुविधा मिलेगी। मरीजों को इसके लिए वाराणसी और मिर्जापुर नहीं जाना होगा।
विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि 63 प्रतिशत मृत्यु गैर संचारी रोगों मुख्य रूप से हृदय रोगों, डायबिटीज, कैंसर और पुरानी सांस की बीमारियों के कारण होती है। गैर संचारी रोगों की भयावहता के दृष्टिगत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा सात जनपदों के लिए धनराशि निर्गत की गई है। इसमें सबसे पहले मिर्जापुर में एक करोड़ 50 लाख रुपये से इस कार्डियक केयर यूनिट की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन


अनुप्रिया पटेल बताया कि इस इकाई के संचालन के लिए प्रतिवर्ष लगभग छह लाख रुपये आपरेशन कास्ट के रूप में सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा। इस इकाई से प्रदान की जाने वाली समस्त सेवाएं नागरिकों के लिए नि:शुल्क होंगी। इसके लिए मरीजों से किसी भी प्रकार का यूजर चार्ज नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने बताया कि हार्ट अटैक (मायोकाड्रिंल इन्फेक्शन) या एंजाईना कोरोनरी धमनियों में थक्का जम जाने के कारण होता है। यह तुरंत दवाओं एवं उपकरणों की सहायता से ठीक कर मरीज के जीवन को बचाया जा सकता है। लेकिन यह दवाएं एक घंटे के अंदर दे दी जाएं तो हृदय की धमनियों में जमे रक्त को हटाया जा सकता है और हृदय की मांस पेशियों को नष्ट होने से बच सकती है। 

देश के विकास के लिए समर्पित है एनडीए सरकार

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने शनिवार को मड़िहान तहसील परिसर में चार व सड़कों व 22 आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्यों का लोकार्पण व अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास किया। सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि गांव-गरीब, किसान के लिए संचालित सरकार के जनकल्याणकारी योजनाएं का लाभ सीधे जनता को मिल रही है।

पिछली सरकारों की योजनाएं जमीन पर नहीं दिखती थीं लेकिन वर्तमान सरकार की योजनाएं धरातल पर दिख रही है। देश के विकास के लिए समर्पित केंद्र की एनडीए सरकार गरीबों की सरकार है। सत्ता के लिए परेशान विपक्षी पार्टियों को आज विकास दिखाई दे रहा है। सरकार ने आवास योजना के तहत गरीब जनता को छत देने का काम किया है।

लोकार्पण के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री ने छह परिवारों को शादी अनुदान के लिए स्वीकृति, पांच को पारिवारिक लाभ योजना का स्वीकृति पत्र, चार परिवार को मृत्यु के उपरांत आर्थिक सहायता के लिए स्वीकृति-पत्र प्रदान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed