फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Anupam Kher arrives in Varanasi Makes big statement regarding flight cancellation incident

काशी में अनुपम खेर की फ्लाइट कैंसिल: नहीं जा पाए खजुराहो, एक्स पर किया पोस्ट, बोले- अब कचौड़ी और चाट खाऊंगा

Mon, 15 Dec 2025 06:54 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 15 Dec 2025 06:54 PM IST
सार

Varanasi News: अभिनेता अनुपम खेल की वाराणसी से खजुराहो की फ्लाइट थी। यहां से विमान निरस्त होने के बाद उन्होंने काशी आगमन को लेकर एक्स पर पोस्ट किया। इसके साथ ही उन्होंने अपना अनुभव भी साझा किया है।

विज्ञापन
Anupam Kher arrives in Varanasi Makes big statement regarding flight cancellation incident
अनुपम खेर ने किया एक्स पर पोस्ट। - फोटो : संवाद

विस्तार

Anupam Kher in Varanasi: घने कोहरे और खराब मौसम के चलते सोमवार को लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, बाबतपुर पर विमान परिचालन प्रभावित रहा। मौसम की वजह से कई उड़ानें देरी से पहुंचीं, जबकि कुछ उड़ानों को रद्द भी करना पड़ा। इसी क्रम में इंडिगो एयरलाइंस की वाराणसी से खजुराहो जाने वाली कनेक्टिंग फ्लाइट को निरस्त कर दिया गया।

विज्ञापन




खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने जा रहे वरिष्ठ फिल्म अभिनेता अनुपम खेर भी इस उड़ान रद्द होने से प्रभावित हुए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना अनुभव साझा करते हुए लिखा कि वह इंडिगो की उड़ान से वाराणसी पहुंचे थे, लेकिन खजुराहो की आगे की उड़ान रद्द हो गई। हालांकि, उन्होंने इसे निराशा के बजाय अवसर के रूप में लेते हुए काशी में कचौड़ी, चाट और गुलाब जामुन का आनंद लेने और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने का निर्णय लिया।

विज्ञापन

साझा किया अनुभव

अनुपम खेर ने अपने संदेश में अपने दादा जी की सीख का उल्लेख करते हुए लिखा कि किसी समस्या से दो बार मत गुजरिए एक बार सोचकर और दूसरी बार झेलकर। उनके इस सकारात्मक और शांत दृष्टिकोण की सोशल मीडिया पर सराहना की जा रही है।

इंडिगो एयरलाइंस की ओर से भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया गया कि सुबह के समय वाराणसी समेत उत्तर भारत के कई एयरपोर्ट पर घने कोहरे और मौसम संबंधी व्यवधान का असर उड़ानों पर पड़ा, जिसके कारण वाराणसी–खजुराहो सेक्टर की उड़ान रद्द करनी पड़ी। एयरलाइन ने असुविधा के लिए खेद जताते हुए अभिनेता और उनकी टीम को फिल्म फेस्टिवल के लिए शुभकामनाएं दीं।

उल्लेखनीय है कि सर्दियों के मौसम में कोहरे के कारण वाराणसी एयरपोर्ट पर उड़ानों के संचालन में बार-बार दिक्कतें सामने आ रही हैं, जिससे यात्रियों को देरी और रद्दीकरण का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed