फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Anti-Romeo Squad to keep vigil on Holi Plainclothes female police officers will be on duty in varanasi

होली पर एंटी रोमियो स्क्वॉड रखेगी नजर: सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मी रहेंगी, तगड़ी सुरक्षा; न करें ये काम

Tue, 03 Mar 2026 01:25 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 03 Mar 2026 01:25 PM IST
सार

Varanasi News: होली के अवसर पर पुलिस प्रशासन जनसुरक्षा में तैनात रहेगा। संदिग्ध लोगों पर निगरानी रखने के साथ ही ड्रोन उड़ाकर सुरक्षा का जायजा लिया जाएगा। इसके साथ ही महिला पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में घूमती रहेंगी।

विज्ञापन
Anti-Romeo Squad to keep vigil on Holi Plainclothes female police officers will be on duty in varanasi
होली के अवसर पर हुड़दंग करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Holi: होली पर सार्वजनिक कार्यक्रमों और गंगा घाटों पर महिलाओं, युवतियों पर जबरन रंग फेंकने, रास्ता रोकने या पीछा करने वालों को महिला पुलिसकर्मी सबक सिखाएंगी। सादे वेश में एंटी रोमियो स्क्वॉड और स्थानीय थाने की पुलिस, पीएसी तैनात रहेगी। 

विज्ञापन


एडीसीपी महिला अपराध नम्रता श्रीवास्तव ने बताया कि महिलाओं, युवतियों से रंग के नाम पर दुर्व्यवहार करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। सिटी कमांड सेंटर से भी निगरानी कराई जाएगी। 
विज्ञापन


संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता है। संबंधित थानों की पुलिस के साथ ही पीएसी भी तैनात है। किसी भी महिला, युवती से किसी तरह का दुर्व्यवहार होता है तो तुरंत 1090 या डायल-112 पर शिकायत करें। नजदीकी थाने में महिला हेल्प डेस्क पर महिला आरक्षी से शिकायत करें। एडीसीपी ने अपील की कि रंगों का पर्व सौहार्द और शांति के साथ मनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात को नहीं बजेंगे डीजे, शराब पीकर वाहन चलाने पर कार्रवाई
एसडीएम राजातालाब शांतनु कुमार और अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन नृपेंद्र कुमार ने सोमवार दोपहर जोन के सभी थाना प्रभारियों और संभ्रांत जनों के साथ बैठक की। कहा कि 10 बजे के बाद डीजे नहीं बजेंगे। अश्लील गाने नहीं बजाए जाएंगे। कोई शराब का सेवन नहीं करेगा। शराब पीकर वाहन चलाते मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। किसी अफवाह पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया के जरिये माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

संवेदनशील क्षेत्रों में डीसीपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन प्रमोद कुमार के नेतृत्व में सोमवार शाम होलिका दहन से पहले चेकिंग अभियान चलाया गया। कैंट, रोहनिया और सारनाथ एसीपी ने होलिका स्थान और संवेदनशील होलिका के बारे में जानकारी ली। संवेदनशील होलिका के आसपास पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। 

डीसीपी प्रमोद कुमार ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और होलिका दहन वाले स्थलों पर व्यवस्था का जायजा लिया गया। अराजक तत्व शांति भंग करने की कोशिश करें या संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो इसकी सूचना तुरंत अपने नजदीकी थाने या डायल-112 पर दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed