फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   anti-corruption team arrested Lekhpal clerk in Varanasi while he accepting bribe of one lakh rupees

एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई: वाराणसी में एक लाख रिश्वत लेते लेखपाल का मुंशी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Wed, 23 Sep 2026 02:43 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 23 Sep 2026 02:43 PM IST
सार

एंटी करप्शन टीम ने वाराणसी में एक लाख रिश्वत लेते लेखपाल के मुंशी को गिरफ्तार किया। वहीं आरोपी लेखपाल की गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
anti-corruption team arrested Lekhpal clerk in Varanasi while he accepting bribe of one lakh rupees
आरोपी मुंशी अशोक कुमार - फोटो : एआई

विस्तार

एंटी करप्शन टीम ने एक लाख रुपये की रिश्वत लेते लेखपाल के प्राइवेट मुंशी अशोक कुमार को यूपी कॉलेज के गेट के पास से मंगलवार दोपहर रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी लेखपाल की गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है। आरोपी मुंशी मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के शिवदासपुर का निवासी है। आरोपी मुंशी को सीजेएम कोर्ट ने जेल भेज दिया। 

विज्ञापन


एंटी करप्शन थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह ने बताया कि शिवपुर थाना क्षेत्र के सरसवा जैपार उंदी निवासी पीड़ित कमल कांत विक्रम ने एंटी करप्शन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस को बताया कि पिता ओमप्रकाश सिंह ने पुश्तैनी जमीन के विक्रय से संबंधित खारिज-दाखिल के लिए आवेदन किया था। 
विज्ञापन


आरोप है कि हलका लेखपाल कुंदन सिंह एक लाख की रिश्वत मांग रहे थे। लेखपाल से फोन पर बातचीत हुई। लेखपाल ने रिश्वत लेने के लिए अपने प्राइवेट मुंशी अशोक कुमार को भेजा। मुंशी अशोक ने पीड़ित कमलकांत को यूपी कॉलेज गेट के पास बुलाया। उसने एक लाख रुपये की रिश्वत ली। पहले से घात लगाई एंटी करप्शन की टीम ने अशोक को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह ने बताया कि पूछताछ में मुंशी ने स्वीकार किया कि वह लेखपाल के कहने पर ही रिश्वत लेने आया था। पुलिस ने मुंशी के कब्जे से उसका मोबाइल फोन भी जब्त किया है। इस मोबाइल फोन में लेखपाल और मुंशी के बीच रिश्वत के लेन-देन से संबंधित बातचीत की रिकॉर्डिंग मिली है। यह रिकॉर्डिंग मामले में एक महत्वपूर्ण सबूत के तौर पर काम करेगी। लेखपाल सदर तहसील के लंका सीरगोवर्धनपुर का है। दोनों आरोपियों के खिलाफ कैंट थाने में भ्रष्टाचार समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed