{"_id":"576702b84f1c1bd54511be33","slug":"answer-the-questions-wrong","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यापीठः आंसर की में सवालों के गलत जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यापीठः आंसर की में सवालों के गलत जवाब
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 20 Jun 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातक, स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा में पूछे गए सवालों की आंसर की विश्वविद्यालय प्रशासन ने जारी तो कर दी लेकिन कई विषयों के सवालों के जवाब ही गलत हैं। वहीं एलएलएम की दो अलग-अलग आंसर की को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं।
रविवार को एलएलबी, एलएलएम, एमए हिंदी और पत्रकारिता पाठ्यक्रम के अभ्यर्थियों ने मिलान किया तो किसी में दस तो किसी में करीब 20 से अधिक सवालों का सही जवाब नहीं मिला। विवि की ओर से एलएलएम प्रवेश्ा परीक्षा के दो अलग-अलग आंसर की में भिन्नता है। विश्वविद्यालय में दो से आठ जून तक करीब 27 पाठ्यक्रमों के लिए हुई प्रवेश परीक्षा में करीब 20 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए। इसके बाद से ही अभ्यर्थी परिणाम का इंतजार कर रहे थे। समय से परीक्षा परिणाम जारी कर काउंसलिंग शुरू कराई जाए, इस उद्देश्य से विव प्रशासन ने 18 जून की देर शाम वेबसाइट पर पाठ्यक्रमवार परीक्षा में पूछे गए सवालों के सही जवाबों पर आधारित आंशर की अपलोड कराकर 21 जून तक आपत्ति भी मांगी थी। इसके बाद से ही संबंधित अभ्यर्थियों ने पेपर में पूछे गए सवाल से मिलान शुरू किया।
इसमें एलएलएम में करीब 20 ऐसे सवाल है, जिसका सही जवाब आंशर की में नहीं है। इसी तरह की स्थिति एलएलबी, पत्रकारिता और एमए हिंदी की भी है। परिणाम जारी करने से पह
विज्ञापन
ले ये गड़बड़ी दूर करा ली जाए, इसके लिए सोमवार को अभ्यर्थी कुलसचिव से मुलाकात कर आपत्ति दर्ज कराएंगे।