फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Answer sheet is real or fake, you will know by scanning the code.

Varanasi News: उत्तर पुस्तिका असली या नकली, कोड स्कैन करने से चलेगा पता

Tue, 06 Feb 2024 03:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Answer sheet is real or fake, you will know by scanning the code.
यूपी बोर्ड ने वर्ष 2024 परीक्षा में कापियों की हेराफेरी रोकने के लिए नई व्यवस्था लागू की है। इसके अनुसार हर उत्तर पुस्तिका पर सिक्योरिटी कोड अंकित है, जिसके स्कैन करते ही कापी के असली नकली होने का पता चल जाएगा। इतना ही नहीं कॉपियों के अंदर के पृष्ठ पर बोर्ड का लोगो छपा है। अ और व कॉपी के रंग व पृष्ठ की संख्या अलग है। अगले सप्ताह से कॉपियों का वितरण शुरू होगा।
विज्ञापन

जिले के 607 माध्यमिक विद्यालय के करीब 1.38 लाख छात्रा- छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें 74672 विद्यार्थी इंटर और 65309 विद्यार्थी हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। बोर्ड ने 22 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए 177 केंद्र बनाए हैं। परीक्षा केंद्रों को कापियों के वितरण के लिए जीआईसी बलिया को केंद्र बनाया है। डीआईओएस रमेश सिंह ने बताया कि हाईस्कूल व इंटर की कॉपियों का रंग अलग-अलग है।
विज्ञापन

बोर्ड का लोगो व रंग से कर सकेंगे पहचान
कॉपी पर सिक्योरिटी कोड बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों को आवंटित हर कॉपी पर सिक्योरिटी कोड है। कोड हर कॉपी का अलग-अलग है। सिक्योरिटी कोड से फर्जी कापी पकड़ में आ सकेगी। परीक्षा में कापियों की अदला-बदली रुकेगी। कापी पर अंकित सिक्योरिटी कोड के स्केन करने पर कॉपी का डिटेल सामने आ जाएगा, जिससे यह पता चल सकेगा कि कापी यूपी बोर्ड से आवंटित अधिकृत कापी है या नहीं। विद्यालयों को कॉपियां डबल लॉक में रखनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र ऐसे पहचानें कॉपी
हाईस्कूल की अ उत्तर पुस्तिका यानी कॉपी का रंग भूरा है। अ कॉपी में 16 पृष्ठ हैं। हर पन्ने पर क्रमांक है। कॉपी के पहले व सातवें पन्ने पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद का लोगो छपा है। ब कॉपी में 12 पृष्ठ हैं। कलर वैलेट है। इंटर की अ उत्तर पुस्तिका का रंग गुलाबी है। कॉपी में 32 पृष्ठ हैं। हर पन्ने पर क्रमांक है। कॉपी के पहले व 15वें पन्ने पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद का लोगो छपा है। व कापी में 12 पृष्ठ हैं और रंग लाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed