{"_id":"624214767e8eb91cac32f8ac","slug":"another-wait-of-five-days-the-plane-will-fly-again-for-jammu-varanasi-news-vns645450297","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन का और इंतजार फिर जम्मू के लिए उड़ान भरेगा विमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन का और इंतजार फिर जम्मू के लिए उड़ान भरेगा विमान
विज्ञापन
बाबा धाम से मां वैष्णो के दरबार तक हवाई यात्रा के लिए वाराणसी के लोगों को पांच दिन का और इंतजार करना होगा। 29 मार्च से शुरू होने वाली वाराणसी जम्मू विमान सेवा अब दो अप्रैल से उड़ान भरेगी। पांच दिन की देरी को लेकर विमानन कंपनी इंडिगो तकनीकी कारणों का हवाला दे रही है।
काशी से हवाई मार्ग से जम्मू जाने के लिए जो यात्री मंगलवार का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, उन्हें अभी पांच दिनों का और इंतजार करना पड़ेगा। विमान सेवा शुरू होने से यात्री कम समय में जम्मू का सफर तय कर सकेंगे। इंडिगो के मैनेजर अंकुर ने बताया कि वाराणसी से जम्मू के बीच विमान संचालन की काफी मांग थी। इसलिए वाराणसी से जम्मू के लिए सीधी विमान सेवा शुरू की गई, लेकिन ऑपरेशनल कारणों की वजह से सेवा 29 से नहीं शुरू हो पा रही है। अब जम्मू के लिए विमान संचालन दो अप्रैल से शुरू किया जायेगा।
वाराणसी से इंडिगो का विमान दो अप्रैल से हफ्ते में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार को संचालित होगा। विमान शाम 4.05 बजे उड़ान भरकर 5.40 बजे जम्मू पहुंचेगा। वहीं शाम 6.25 बजे जम्मू से उड़ान भरकर 8.15 बजे वाराणसी पहुंचेगा। वाराणसी से जम्मू के लिए विमान का किराया चार से साढ़े चार हजार के बीच है। हालांकि फ्लैक्सी होने के कारण घटता बढ़ता रहता है।
विज्ञापन
दूसरे दिन 30 यात्रियों ने किया सफर
वाराणसी से गोरखपुर के लिए रविवार से शुरू हुई स्पाइसजेट की सीधी विमान सेवा के दूसरे दिन 30 यात्रियों ने सफर किया। बाबतपुर स्थित एयरपोर्ट से नौ यात्री यहां से गोरखपुर के लिए गये तो वहीं 21 यात्री गोरखपुर से वाराणसी आए। कारोबार के सिलसिले में गोरखपुर से काशी के बीच यात्रा करने वाले कारोबारियों के लिए यह मुफीद है। वहीं यहां से आने जाने व नौकरीपेशा वर्ग के लोगों के लिए भी यह सुविधाजनक है।