फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Another team formed to investigate the scam of Rs 70 lakh

Varanasi News: 70 लाख के घाेटाले में जांच के लिए बनी एक और टीम

Mon, 01 Apr 2024 02:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Another team formed to investigate the scam of Rs 70 lakh
वाराणसी। बिजली निगम में कथित 70 लाख के केबल घोटाले की जांच में पैसे के लेनदेन को लेकर एक महिला के साथ बातचीत के वायरल ऑडियो की जांच के लिए एक टीम बना दी गई है। इससे पहले मुख्य अभियंता स्तर पर गठित टीम घोटाले की जांच कर रही है। तीन महीने 70 लाख रुपये की अनियमितता को रफा-दफा करने के लिए साढ़े तीन लाख रुपये रिश्वत देने को लेकर कथित तौर पर बिजलीकर्मियों की बातचीत के तीन ऑडियो सुर्खियों में आए हैं। इसमें एक महिला की भी आवाज सुनी जा रही है। इसकी जानकारी मिलने के बाद मुख्य अभियंता वाराणसी परिक्षेत्र अरविंद सिंहल ने जांच के लिए टीम गठित कर दी। इसी बीच पूर्वांचल डिस्कॉम के एमडी शंभू कुमार के स्तर पर वायरल ऑडियो की जांच के लिए एक अन्य दो सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है। यह टीम ऑडियो की सत्यता और बातचीत की जांच करेगी। पूर्वांचल डिस्कॉम के निदेशक पीएंडए आरके जैन ने कहा कि जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इस प्रकरण में 10 किमी केबल लगाने कार्य में दो किलोमीटर केबल लगाए बिना 70 लाख की वित्तीय अनियमितता का आरोप है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed