{"_id":"653ebb57efb4e2488905e708","slug":"another-solver-arrested-for-attempting-fraud-in-pet-varanasi-news-c-20-vns1013-406058-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: पीईटी में फर्जीवाड़े के प्रयास में एक और सॉल्वर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: पीईटी में फर्जीवाड़े के प्रयास में एक और सॉल्वर गिरफ्तार
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) - 2023 के दूसरे दिन रविवार को एक और सॉल्वर गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान बिहार के नालंदा जिले के नीरपुर निवासी प्रेम कुमार के रूप में हुई है। इससे पहले शनिवार को एसटीएफ के अलावा मंडुवाडीह, सिगरा, चेतगंज, शिवपुर और सारनाथ थाने की पुलिस ने पीईटी में फर्जीवाड़े के प्रयास में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
लोहता थाना क्षेत्र के हरपालपुर स्थित जगनारायण इंटर कॉलेज में पीईटी-2023 का केंद्र बनाया गया था। पहली पाली की परीक्षा के दौरान फोटो के मिस मैच होने के कारण और बायोमेट्रिक जांच में प्रेम कुमार पकड़ा गया। पूछताछ में सामने आया कि वह मिर्जापुर के नियामतपुर खुर्द, भवानीपुर निवासी सुशील कुमार सिंह की जगह परीक्षा देने आया था। इस संबंध में लोहता थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अब अभ्यर्थियों की तलाश शुरू करेगी पुलिस
पीईटी की दो दिन की परीक्षा में आठ सॉल्वर, एक कक्ष निरीक्षक और दो अभ्यर्थी जिले के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों से गिरफ्तार किए गए। अब लोहता, सिगरा, शिवपुर, मंडुवाडीह, चेतगंज और सारनाथ थाने की पुलिस आठ अभ्यर्थियों की तलाश शुरू करेगी। इसके लिए प्रत्येक थाना स्तर पर पुलिस की एक-एक टीम गठित की गई है, जो अभ्यर्थियों के ठिकानों पर दबिश देकर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करेगी।