फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   another railway track will be plant in between varanai-muhghalsarai

बनारस-मुगलसराय के बीच एक और रेलवे ट्रैक बनाने की तैयारी

Sun, 30 Apr 2017 11:05 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 30 Apr 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
another railway track will be plant in between varanai-muhghalsarai
रेल ट्रैक - फोटो : अमर उजाला
काशी स्टेशन से मुगलसराय के बीच एक और रेलवे ट्रैक को मंजूरी मिल गई है। अब तक अप-डाउन के लिए डबल ट्रैक है। ट्रेनों के अत्यधिक दबाव को देखते हुए तीसरा ट्रैक बिछाने के लिए सर्वे शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन


तीसरी लाइन के लिए जमीन चिह्नित करने के बाद रेलवे काशी स्टेशन के समीप शहरी विकास मंत्रालय के प्रस्तावित मेगा प्रोजेक्ट मल्टी ट्रांसपोर्ट हब के लिए छह से सात एकड़ जमीन दे सकता है। इसकी भी संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।
विज्ञापन


सीनियर डीईएन 3 कमलेश कुमार ने बताया कि वाराणसी-मुगलसराय के बीच ट्रेनों के अत्यधिक दबाव के चलते तीसरी लाइन की आवश्यकता थी। इस बारे में प्रस्ताव बनाकर रेलवे बोर्ड को भेजा गया था। जिसे स्वीकृति मिल गई है और फिलहाल उसका सर्वे चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मल्टी ट्रांसपोर्ट हब के लिए जमीन का मामला रेलवे बोर्ड का है। बोर्ड ही इस बारे में कोई निर्णय लेगा। बता दें कि काशी स्टेशन के समीप प्रस्तावित मल्टी ट्रांसपोर्ट हब एक ऐसा टर्मिनल होगा, जो रेल और बस के अलावा जल परिवहन और मेट्रो रेल परिवहन से सीधा जुड़ा रहेगा।


इसे मूर्त रूप देने के लिए लगभग 60 एकड़ जमीन की जरूरत होगी। मल्टी ट्रांसपोर्ट हब होने के नाते विभिन्न राज्यों और जिलों से हजारों की भीड़ आएगी-जाएगी, इस नाते पर्याप्त सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed