फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   another controversial video viral on bhu

...तो झांकियों का हिस्सा बन गया बीएचयू, बवाल पर एक और विवादित वीडियो वायरल

Sun, 01 Oct 2017 10:06 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 01 Oct 2017 10:06 AM IST
विज्ञापन
 another controversial video viral on bhu
bhu - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

बीएचयू में छात्रा के साथ छेड़खानी, छात्राओं पर लाठीचार्ज और इसको लेकर कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी का रवैया नवरात्र महोत्सव की झांकियों का भी हिस्सा बन गया है।

कुलपति प्रो. त्रिपाठी को लेकर 49 सेकेंड का यह विवादित वीडियो शुक्रवार को यू ट्यूब पर डाला गया और थोड़ी ही देर में सोशल मीडिया और मीडिया में वायरल हो गया।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि दुर्गा पूजा के पंडाल की चलचित्र वाली झांकी वाराणसी शहर की है। वीडियो में दुर्गा पूजा पंडाल के चलचित्र में छात्राओं पर लाठीचार्ज की घटना का जिक्र करने के साथ ही महिषासुर के चेहरे पर कुलपति प्रो. त्रिपाठी का मुखौटा दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिषासुर मर्दनी अपने त्रिशूल से मुखौटे पर वार कर रही हैं। महिषासुर के चित्र पर बीएचयू से जुड़े पंफलेट भी लगाए गए हैं। एक महिला अपना बयान में झांकी की पुष्टि करने के साथ ही लाठीचार्ज के लिए कुलपति को दोषी ठहरा रही है।

वीडियो में न तो पूजा पंडाल का जिक्र किया गया है और न ही इलाके की पहचान बताई गई है। शहर की दुर्गा पूजा की झांकियों में दुर्गा पूजा समिति सनातन धर्म इंटर कॉलेज,  फ्रेंड्स स्पोर्टिंग क्लब हबीबपुरा, प्रीमियर ब्वायज क्लब हथुआ मार्केट और विजेता स्पोर्टिंग क्लब जगतगंज के पंडालों में मां दुर्गा और महिषासुर के चलचित्र की झांकियां सजाई गई हैं।


इन क्लबों के पदाधिकारियों ने झांकी में बीएचयू बवाल पर आधारित महिषासुर का प्रदर्शन करने से इंकार किया है। इस बीच एडीएम सिटी वीरेंद्र पांडेय ने किसी पंडाल में बीएचयू के बवाल से संबंधित झांकी के प्रदर्शन की जानकारी से इन्कार किया है। चेतगंज पुलिस का भी कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed