फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Annapurna was the name back , now five candidates

अन्नपूर्णा ने वापस लिया नाम, अब पांच प्रत्याशी मैदान में

Fri, 19 Feb 2016 02:28 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला Updated Fri, 19 Feb 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
Annapurna was the name back , now five candidates

स्थानीय प्राधिकारी एमएलसी चुनाव के लिए गुरुवार को कलेक्ट्रेट के एडीएम प्रशासन कोर्ट में नाम वापसी हुआ। इस दौरान बृजेश सिंह की पत्नी और वर्तमान एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह ने अपना नाम वापस ले लिया।

विज्ञापन

साथ ही समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी मीना सिंह ने अपना नाम संशोधन करवाया। अब मतपत्र पर उनका नाम मीना सिंह मनोज होगा। नाम वापसी के बाद चुनाव मैदान में पांच प्रत्याशी बचे हैं।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम प्रशासन सीताराम गुप्त ने बताया कि अन्नपूर्णा सिंह ने अपना पर्चा वापस लिया है। सपा प्रत्याशी ने अपने नाम में संशोधन के लिए आवेदन दिया था। जिसे स्वीकार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन के दौरान कुल छह प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। एक पर्चा वापस होने के चलते अब मैदान में पांच प्रत्याशी बचे हैं।
इनमें सपा की मीना सिंह मनोज के अलावा लोकदल से जयराम पांडेय, निर्दलीय प्रत्याशियों में बृजेश कुमार सिंह उर्फ अरुण, उदय प्रताप प्रधान और मीना सिंह हैं। मतदान 3 मार्च को और मतगणना 6 मार्च को होगी।
सैय्यदराजा विधायक मनोज सिंह डब्ल्यू ने बताया कि विपक्षियों ने साजिश के तहत एक और मीना सिंह को चुनावी मैदान में उतारा था। वोट डालने के दौरान एक नाम होने से मतदाताओं के सामने भ्रम की स्थिति होगी।

इसे ध्यान में रखकर सपा प्रत्याशी मीना सिंह का नाम संशोधन कराया है। अब उनका नाम मीना सिंह मनोज होगा ताकि मतदाताओं को वोट देने में किसी प्रकार का भ्रम न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed