फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   annapurna mandir news

मां अन्नपूर्णा का 17 दिवसीय अनुष्ठान आरंभ, मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

Sun, 06 Dec 2020 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
annapurna mandir news
अन्न-धन दायिनी मां अन्नपूर्णा का 17 दिवसीय महाव्रत शनिवार को आरंभ हो गया। श्रद्धालुओं ने आशीष स्वरूप मां अन्नपूर्णा को अर्पित 17 गांठ वाला धांगा बांधकर महाव्रत की शुरुआत की। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की कतार लगी रही।
विज्ञापन

शनिवार को मां अन्नपूर्णा के मंदिर में 17 गांठ के धागों का आशीर्वाद लेकर व्रतियों ने परंपरा अनुसार व्रत आरंभ कर दिया। मंगला आरती के बाद उपमहंत शंकर पुरी ने 17 गांठ के धागों का पूजन किया। इसके बाद महंत रामेश्वर पुरी ने भक्तों को धागों का वितरण किया। सुबह से देर रात तक मंदिर में श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। व्रत में अन्न का सेवन वर्जित होता है।
विज्ञापन

17 दिन तक चलने वाले इस अनुष्ठान का उद्यापन 20 दिसंबर को होगा। उस दिन धान की बालियों से मां अन्नपूर्णा के गर्भ गृह समेत मंदिर परिसर को सजाया जाएगा और धान के बाली का प्रसाद 21 दिसंबर को आम भक्तों में वितरण किया जाएगा। मान्यता के अनुसार पूर्वांचल के किसान अपनी फसल की पहली धान की बाली मां को अर्पित करते हैं और उसी बाली को प्रसाद के रूप में दूसरी धान की फसल में मिलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed