{"_id":"588b92eb4f1c1ba333cf7000","slug":"anit-slogans-against-mathur-and-mourya-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में महासंग्रामः वाराणसी पहुंचे माथुर और केशव मौर्य के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा में महासंग्रामः वाराणसी पहुंचे माथुर और केशव मौर्य के खिलाफ नारेबाजी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 28 Jan 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
टिकट वितरण में मनमानी के विरोध में धक्कामुक्की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई सीटों पर कमजोर और अनजान चेहरे उतारने के विरोध में भाजपा में जंग छिड़ गई है। मंगलवार को टिकट घोषित होने के बाद से दावेदारों और कार्यकर्ताओं में असंतोष फैला हुआ है। बुधवार से विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।
इसका कारण समझने और अंसतोष दूर करने के लिए बैठक करने शुक्रवार को प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य वाराणसी पहुंचे। दोनों नेताओं को कार्यकर्ताओं के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा।
जगह-जगह धक्कामुक्की के साथ उनकी गाड़ियों को रोक कर नारेबाजी की गई। बाबतपुर एयरपोर्ट से शुरू हुए विरोधी नारे संजय मोटल्स पर प्रस्तावित बैठक स्थल से लेकर पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय गुलाब बाग तक गूंजते रहे।
विज्ञापन
शहर दक्षिणी सीट से टिकट कटने से नाराज विधायक श्याम देव राय चौधरी दादा के घर के सामने तक प्रदेश अध्यक्ष को कार्यकर्ताओं की नाराजगी झेलनी पड़ी। दावेदारों और समर्थकों ने प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा पर पैसा लेकर टिकट बांटने का आरोप लगाया।
दोनों नेता 12.35 बजे एयरपोर्ट पर पहुंचे।
इनके आते ही कार्यकर्ताओं के विरोध के बीच दोनों नेता संजय मोटल्स पहुंचे।
यहां पार्टी हाईकमान के निर्देश पर कार्यकर्ताओं का विद्रोह समाप्त करने के लिए काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई।
यहां शहर दक्षिणी सीट से श्याम देवराय चौधरी दादा का टिकट कटने से नाराज पार्षद नरसिंह दास बाबा के नेतृत्व में 11 पार्षदों ने विरोध किया।

इन सीटों पर प्रत्याशी बदलने के लिए प्रदर्शन
हाईकमान के निर्देश पर वाराणसी आए दोनों नेता
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के कैंट, रोहनिया, शिवपुर के अलावा जौनपुर के केराकत, बदलापुर, मिर्जापुर की छानबे सीटों पर घोषित प्रत्याशी बदलने की मांग को लेकर दावेदारों और उनके समर्थकों ने विरोध जताया। इस दौरान नेताओं से धक्कामुक्की हुई।
प्रदेश अध्यक्ष पर कागज का टुकड़ा फेंका गया। यहां से प्रदेश अध्यक्ष पार्टी के गुलाब बाग कार्यालय गए, यहां भी कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी रोक दी और केशव मौर्या वापस जाओ के नारे लगाए गए। इसी बीच मौर्य दादा के घर पहुंचे, वहां भी विरोध हुआ।
दादा ने कार्यकर्ताओं को नारेबाजी या प्रदर्शन करने से रोक कर स्थिति संभाली। क्षेत्रीय कार्यालय कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान केशव मौर्य ‘वापस जाओ, वापस जाओ’ के नारे लगते रहे।
मौर्य ने कार्यकर्ताओं को समझाने का भी प्रयास किया पर उनकी नहीं सुनी गई, धक्का-मुक्की हुई सो अलग। यही नहीं, जब वह कार्यालय से बाहर निकले तो उनकेवाहन के सामने भी प्रदर्शन किया गया। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप पर काफिला बाहर निकल पाया।

प्रत्याशी नहीं बदलेंगे, दादा के सम्मान का ध्यान रखेंगे: केशव
मौर्य ने दादा से बातचीत की
- फोटो : अमर उजाला
टिकट बंटवारे से नाराज कार्यकर्ताओं को समझाने पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रत्याशियों की सूची में कोई संशोधन नहीं होगा।
उन्होंने दावा किया कि जो लोग नाराज हैं, उनको मना लिया जाएगा। शहर दक्षिणी से सात बार विधायक रहे श्याम देव राय चौधरी दादा के सम्मान का पार्टी पूरा ख्याल करेगी।
शुक्रवार शाम पार्टी कार्यालय में मौर्य ने पत्रकारों ने कहा कि पार्टी 300 सीटें जीतकर प्रदेश में सरकार बनाएगी। भाजपा की आंधी के सामने बसपा हो या सपा-कांग्रेस गठबंधन कोई टिकने वाला नहीं है।
उन्होंने जुमला पढ़ा- बसपा के गुंडे चढ़ गए हाथी पर/ गोली लगेगी छाती पर। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आते ही भ्रष्टाचार, गुंडाराज का सफाया हो जाएगा।
अतीक अहमद हों या अंसारी बंधु या फिर आजम खां, इन सब को जेल में ठूंस दिया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर अखिलेश और मायावती के शासनकाल में हुए विकास कार्यों में गड़बड़ियों की जांच कराई जाएगी और दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।