{"_id":"5b3397a04f1c1bf86e8ba342","slug":"animal-smuggler-drown-in-ganga-at-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को देखकर भाग रहा पशु तस्कर गंगा में डूबा, साथी छोड़कर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को देखकर भाग रहा पशु तस्कर गंगा में डूबा, साथी छोड़कर हुए फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Thu, 28 Jun 2018 02:09 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के गाजीपुर में मवेशियों को ले जा रहे पशु तस्करों को पुलिस ने रोका। लेकिन पशु तस्कर भागने लगे। इस पर पुलिस ने उन्हें दौड़ा लिया। पुलिस के डर से गंगा किनारे से नदी पार कर रहा तस्कर गंगा नदी में गिर गया और गहरे पानी में समा गया। पुलिस और तटवर्ती लोगों ने उसकी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
जिले के करंडा थाने के धरम्मरपुर घाट पर पशु तस्करी का खेल जारी है। बीते 15 जून से पीपा पुल बंद होने के बाद अब तस्कर को नाव से दिन में ही पशुओं को गंगा पार कराते हैं। बुधवार को दिन में तस्कर अलग-अलग दो जोड़ी बछड़ों को लेकर गंगा पार जमानिया जा रहे थे।
तभी जमानिया की ओर से डायल 100 पुलिस की गाड़ी देख तस्कर पशुओं को नदी के बीच रेत पर नाव से उतार कर पैदल धरम्मरपुर घाट की ओर भागने लगे। पैदल पार करते समय गहराई का सही अनुमान न होने के कारण एक पशु तस्कर गहरे पानी में समा गया।
विज्ञापन
कुछ दूर जाने के बाद उसके साथियों ने पीछे मुड़ कर देखा तो वह नहीं था। बाकी पशु तस्कर फरार हो गए। थोड़ी ही देर में घटना की जानकारी धरम्मरपुर घाट तक तस्करों का पीछा करने आई पुलिस को भी हो गई। जिसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की गई।
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पानी में डूबने की सूचना पर पशु तस्कर की खोजबीन की जा रही है। उसके मिलने के बाद ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उसकी खोजबीन में तटवर्ती मल्लाह, गोताखोर तथा पुलिस कर्मी लगे हुए हैं।