{"_id":"618bfc1cafee9d746c37bc3f","slug":"anil-rajbhar-targeted-omprakash-rajbhar-s-statement-on-jinnah","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापुरुषों की तुलना देश को बांटने वालों से करना ठीक नहीं: अनिल राजभर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापुरुषों की तुलना देश को बांटने वालों से करना ठीक नहीं: अनिल राजभर
Wed, 10 Nov 2021 10:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 10 Nov 2021 10:36 PM IST
सार
अनिल राजभर ने कहा कि जिन्ना को कभी देश में महिमा मंडित नहीं किया जा सकता है, क्योंकि लाखों की संख्या में देश में कत्लेआम देखा है।
विज्ञापन
अनिल राजभर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने बुधवार को कहा कि द्वि-राष्ट्रवाद के समर्थक मोहम्मद अली जिन्ना अगर प्रधानमंत्री होते तो देश का बंटवारा नहीं होता। राजभर के इस बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने सर्किट हाउस में कहा कि महापुरुषों की तुलना देश को बांटने वालों से करना ठीक नहीं है।
वोट की राजनीति में लोग इतना गिर जाएंगे यह सोचा भी नहीं गया था। अनिल राजभर ने कहा कि जिन्ना को कभी देश में महिमा मंडित नहीं किया जा सकता है, क्योंकि लाखों की संख्या में देश में कत्लेआम देखा है। सपा मुखिया को जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में सबक सिखाने का काम करेगी।
देश और भारत माता के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले लोगों को चार महीने बाद जबाब मिल जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इसके साथ ही राजनीति में अस्तित्व बचाने में जुटी तमाम छटपटाहट और कोशिशों को विराम लग जाएगा।