फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Angry youths beat up an elderly woman

मनबढ़ युवकों ने बुजुर्ग महिला को पीटकर मार डाला

Fri, 15 Jul 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Angry youths beat up an elderly woman
चौकिया मोड़। उभाव थाना क्षेत्र के ससना बहादुर गांव में शुक्त्रस्वार की देर शाम मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट के दौरान एक पैंसठ वर्षीय महिला की मौत हो गई। परिजनों ने उसे सीएचसी सीयर पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुचकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उभाव थाना क्षेत्र के ससना बहादुर गांव निवासी मुखिया देवी(65)पत्नी जंगू राजभर के पुत्र ट्रैक्टर चालक नन्दू राजभर को गांव के ही कुछ लड़के ढूढने लगे। गुरुवार को गांव के करीब एक निजी महाविद्यालय के पास इन युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।नन्दू तो उस समय घर पर नहीं मिला, लेकिन इनकी मां से कहासुनी होने लगी। उग्र होकर युवको ने नन्दू की माँ पर हमला बोल दिया। मारपीट के दौरान नन्दू की माँ मुखिया देवी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्तमार्टम की कार्रवाई पूरी की। मौके पर सीओ रसड़ा एसएन बैस भी पहुँच चुके थे। घटना के बाद परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed