{"_id":"66df3d2f6e09e3858b024cec","slug":"angry-driver-poured-boiling-oil-companion-in-varanasi-police-not-send-him-to-hospital-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: सोते समय पैर ऊपर पड़ा, नाराज चालक ने साथी पर खौलता तेल उड़ेला; पुलिस ने नहीं भिजवाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: सोते समय पैर ऊपर पड़ा, नाराज चालक ने साथी पर खौलता तेल उड़ेला; पुलिस ने नहीं भिजवाया अस्पताल
Mon, 09 Sep 2024 11:54 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 09 Sep 2024 11:54 PM IST
सार
Varanasi News : इस मामले में खबर लिखे जाने तक कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिली थी। वहीं, निजी अस्पताल में युवक को इलाज करवाया गया। पैर के ऊपर चढ़ जाने के बाद दोनों के बीच विवाद हो गया था।
विज्ञापन
तहरीर मिलने पर पुलिस करेगी कार्रवाई।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के महेशपुर में दो चालकों के बीच कहासुनी हुई। इससे गुस्साए एक चालक ने सोमवार की सुबह कड़ाही में सरसों का तेल गरम किया। इसके बाद सो रहे दूसरे चालक पर खौलता तेल उड़ेल कर भाग गया। गंभीर रूप से झुलसे हुए चालक को स्थानीय लोग मंडुवाडीह थाने ले गए।
विज्ञापन
आरोप है कि चालक पुलिस कर्मियों के सामने तड़प कर गिड़गिड़ाता रहा कि उसे अस्पताल पहुंचाया जाए। मगर, किसी पुलिस कर्मी ने उसे अस्पताल भिजवाने की जहमत नहीं उठाई। इससे नाराज स्थानीय लोगों ने उसे मंडुवाडीह क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजन झुलसे हुए चालक को चंदौली स्थित उसके पैतृक गांव ले गए और निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन
महेशपुर में मुन्ना खान किराये पर रहते हैं। उनकी क्रेन व मैजिक समेत अन्य वाहन चलते हैं। रात में उनके कार्यालय में ही चालक सोते भी हैं। दो दिनों पूर्व चंदौली जिले के करकत गांव का चालक अन्नू और भदोही के गोपीगंज क्षेत्र निवासी एक अन्य चालक अगल-बगल सोये हुए थे।
विज्ञापन
अन्नू के अनुसार सोते समय उसका पैर भदोही निवासी चालक के ऊपर पड़ गया था। इसे लेकर उसने रात में ही कहासुनी की थी। सोमवार की सुबह अन्नू सोया था। इसी बीच भदोही निवासी चालक ने स्टोव जलाकर कड़ाही में सरसों का तेल गर्म किया। इसके बाद अन्नू के ऊपर डाल दिया और भाग गया। इस संबंध में मंडुवाडीह थानाध्यक्ष भरत उपाध्याय ने बताया कि किसी ने भी प्रार्थना पत्र नहीं दिया है। मौखिक सूचना किसी के माध्यम से मिली थी। तहरीर मिलेगी तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।