फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Anger expressed on burning of transformer, dirt, crime and poor education

Varanasi News: ट्रांसफाॅर्मर जलने, गंदगी, अपराध व खराब शिक्षा पर जताई नाराजगी

Sat, 02 Aug 2025 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Anger expressed on burning of transformer, dirt, crime and poor education
विधानसभा क्षेत्र केराकत में व्याप्त गंभीर जनसमस्याओं को लेकर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। यह पत्रक राज्यपाल को प्रेषित था, जिसे सपा विधानसभा अध्यक्ष नीरज यादव के नेतृत्व में सौंपा गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकालकर सरकार व बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सपा नेताओं ने ज्ञापन में बताया कि क्षेत्र के कई गांवों में महीनों से ट्रांसफाॅर्मर जले पड़े हैं, जिससे लगातार बिजली संकट बना हुआ है। शिकायतों के बावजूद विभागीय उदासीनता के कारण समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में व्याप्त गंदगी को लेकर भी नाराजगी जताई गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है, जिससे मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र में अपराधों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। शिक्षा के क्षेत्र में भी गंभीर समस्या बताई गई। सपा नेताओं ने कहा कि ऐसे कई प्राथमिक विद्यालय हैं जो बच्चों के घर से एक किमी से अधिक दूरी पर स्थित हैं, और उनमें छात्र संख्या के अनुपात में न तो पर्याप्त व्यवस्था है और न ही शिक्षक। इससे बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी भी दी कि यदि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो पार्टी जनहित में व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगी, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। इस मौके पर पंधारी यादव, आज़ाद कुरैशी, सुरेश कुमार, जय हिंद, भोला वर्मा, जगपत यादव, गुड्डू, हरिराम, भानू प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed