फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Anarchists damaged Ambedkar statue, villagers blocked the road

Varanasi News: अराजकतत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त की, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Wed, 08 Jan 2025 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Anarchists damaged Ambedkar statue, villagers blocked the road
फोटो...
विज्ञापन

अराजकतत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त की, ग्रामीणों ने लगाया जाम
- बड़ागांव थाना क्षेत्र की घटना, थानाध्यक्ष ने लोगों को शांत करा कर स्थापित कराई नई प्रतिमा

संवाद न्यूज एजेंसी

बड़ागांव। ग्राम पंचायत सोनपुरवां के मौजा लछिरामपुर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दी। मंगलवार को गुस्साए ग्रामीणों ने तुलसीदास इंटर काॅलेज के समीप बड़ागांव-अनेई मार्ग पर जाम लगा दिया। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद एसीपी पिंडरा और बड़ागांव थानाध्यक्ष के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने नई प्रतिमा स्थापित कराने और अराजकतत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

बड़ागांव थाना क्षेत्र के सोनपुरवां गांव के मौजा लछिरामपुर में आंबेडकर प्रतिमा बस्ती के बाहर एक परिसर में स्थापित की गई थी। उसी प्रतिमा को सोमवार की रात अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों ने अराजकतत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के साथ ही नई प्रतिमा स्थापित करने और उसकी सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम की मांग लेकर जाम लगा दिया। जाम खत्म होने के बाद बड़ागांव थाना प्रभारी अतुल सिंह ने नई प्रतिमा मंगवा कर स्थापित कराई। सोनपुरवां गांव निवासी रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. सुनील पटेल और सपा सांसद प्रिया सरोज ने प्रतिमा परिसर की सुरक्षा का इंतजाम कराने को कहा। इस दौरान मौके पर बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नवीन भारत, जिला पंचायत सदस्य अर्चना सिंह पटेल, भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष लवकुश साहनी, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस राजू राम काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed