{"_id":"66550aeba3dab18e61096384","slug":"anarchist-elements-burnt-down-a-womans-tomb-varanasi-news-c-191-1-svns1015-112474-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: अराजक तत्वों ने फूंक दी महिला की गुमटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: अराजक तत्वों ने फूंक दी महिला की गुमटी
विज्ञापन
सीतामढ़ी। कोइरौना थानाक्षेत्र के सीतामढ़ी भट्ठा चौराहे के पास रविवार की आधी रात को एक महिला की गुमटी में शरारती तत्वों ने आग लगा दी। घटना में गुमटी और उसमें रखा सामान नष्ट हो गया।
पीड़ित मोहिनी देवी ने बताया कि वह गुमटी खाने-पीने का सामान बेचती हैं। रात में आठ बजे गुमटी बंदकर खाना खाया और पास ही रूम में सो गईं। रात करीब 12.15 बजे किसी ने गुमटी में आग लगा दी। जब दुकान में आग धधकने लगी तो उसकी आंख खुली और शोर मचाया। पति झगडू और आसपास के लोग पहुंचे और आग बुझाने लगे। लेकिन थोड़ी ही देर में आग से गुमटी के अलावा सामान, बर्तन, नकदी नष्ट हो गया। आग बुझाने में झगडू के पैर में चोट आ गई।
पीड़ित मोहिनी ने रोते हुए कहा कि उसका सबकुछ नष्ट हो गया। बताया कि समूह से एक लाख का लोन लेकर दुकान शुरू किया था। लेकिन सब कुछ बर्बाद हो गया रोते हुए कहा कि अब कर्ज कैसे चुकाएगी।