{"_id":"6a99db400a985ec4990503e9","slug":"anand-kashi-residential-scheme-rera-approval-process-in-the-final-stage-varanasi-news-c-20-vns1056-1530387-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंद काशी आवासीय योजना : अंतिम चरण में रेरा के अनुमोदन की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनंद काशी आवासीय योजना : अंतिम चरण में रेरा के अनुमोदन की प्रक्रिया
विज्ञापन
वीडीए की ओर से कल्लीपुर क्षेत्र में काशी थीम पर विकसित की जा रही वाराणसी की पहली गेटेड सिटी आनंद काशी आवासीय योजना (फेज-1) का निर्माण जल्द शुरू होगा। बृहस्पतिवार को इस संबंध में वीडीए उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने अधिकारियों के साथ बैठक कर योजना की प्रगति एवं आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने रेरा अनुमोदन की प्रगति के बारे में पूछा। उन्हें बताया गया कि रेरा से अनुमोदन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। अगले सप्ताह से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने की संभावना है।
पहले चरण में लगभग 4,56,398.69 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विकसित की जा रही यह महत्वाकांक्षी आवासीय योजना आधुनिक आधारभूत सुविधाओं के साथ सुव्यवस्थित एवं पर्यावरण-अनुकूल नगरीय विकास की अवधारणा को साकार कर रही है। योजना के पहले चरण में कुल 1,004 आवासीय प्लॉट, तीन ग्रुप हाउसिंग भूखंड, 108 व्यावसायिक भूखंड, एक शैक्षणिक भूखंड, एक हेल्थकेयर भूखंड, एक कम्युनिटी सेंटदो2 यूटिलिटी भूखंड और हरित क्षेत्र के 18 पैच विकसित किए जाएंगे। आवासीय भूखंड चार प्रमुख श्रेणियों में 72 वर्ग मीटर, 162 वर्ग मीटर, 200 वर्ग मीटर एवं 288 वर्ग मीटर में विकसित किए जा रहे हैं। आनंद काशी टाउनशिप में बेहतर आवागमन एवं आधुनिक नगरीय सुविधाओं के लिए 24, 18, 12 एवं 9 मीटर चौड़ी सड़कों का विकास किया जा रहा है। इसके साथ ही जलापूर्ति, सीवरेज, विद्युत व्यवस्था, वर्षा जल निकासी एवं अन्य आधुनिक आधारभूत सुविधाओं का विकास विभिन्न चरणों में प्रगति पर है। टाउनशिप में लगभग 2 हेक्टेयर (4.94 एकड़) क्षेत्रफल में केंद्रीय पार्क विकसित किया जा रहा है। यहां केंद्रीय प्लाजा के साथ ओपन लॉन, एम्फीथिएटर, चिल्ड्रन प्ले एरिया, मेडिटेशन गार्डन, सीनियर सिटीजन जोन, फ्लावर गार्डन, जॉगिंग ट्रैक जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।