फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   An offering of 11 quintals of Boondi laddoos was made during the adornment ritual of Durg Vinayak.

Varanasi News: दुर्ग विनायक के शृंगार पर लगा 11 क्विंटल बूंदी के लड्डू का भोग

Tue, 01 Sep 2026 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
An offering of 11 quintals of Boondi laddoos was made during the adornment ritual of Durg Vinayak.
वाराणसी। गणेश चौथ पर दुर्गाकुंड स्थित दुर्ग विनायक मंदिर में मोहक शृंगार हुआ। दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ रही। दर्शन के लिए महिलाओं की लंबी कतार लगी थी। व्रती महिलाएं हाथों में माला-फूल और पूजन सामग्री लिए अपनी बारी की प्रतीक्षा करती दिखीं। भक्तों ने भगवान को पूजन सामग्री अर्पित कर गणेश जी के वाहन मूषक के कान में अपनी मनोकामनाएं सुनाईं। मंदिर परिसर में भव्य सजावट की गई थी। महंत ज्ञानेश्वर दुबे के सानिध्य में पुजारी अशोक मिश्र ने सुबह भगवान गणेश का सफेद फूलों सहित बेला, गुलाब, चंपा, चमेली, गेंदा, कमल के फूलों एवं फलों से शृंगार कर मंगला आरती की। इसके बाद दुर्वा से 11 ब्राह्मणों ने गणेश सहस्रार्चन किया। भगवान गणेश को हलवा और आलू से बने फलाहार का भोग लगाया गया। शाम को 11 क्विंटल बूंदी के लड्डू का भोग लगाकर गणेश जी की विराट आरती ईशान दुबे ने की। शयन आरती तक हर-हर महादेव और गणेश जी के जयकारे गूंजते रहे। शयन आरती तक भक्तों की भीड़ रही। मंदिर के व्यवस्थापक ताड़केश्वर दूबे की देखरेख में शृंगार और भक्तों में प्रसाद का वितरण हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed