{"_id":"6acd47253bbc4e009b056ecb","slug":"an-integrated-trauma-system-could-reduce-the-death-toll-from-injuries-varanasi-news-c-20-vns1056-1578467-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: एकीकृत ट्रॉमा व्यवस्था से कम हो सकता है चोट से होने वाली मौत का ग्राफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: एकीकृत ट्रॉमा व्यवस्था से कम हो सकता है चोट से होने वाली मौत का ग्राफ
विज्ञापन
आईएमएस बीएचयू में भारतीय ट्रॉमा एवं एक्यूट केयर सोसाइटी के चार दिवसीय वार्षिक सम्मेलन में ट्रॉमा में इलाज से जुड़ी बारीकियों से प्रतिभागियों को रूबरू कराया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने चोट से होने वाली मौत को कम करने के लिए एकीकृत ट्रॉमा व्यवस्था को उपयोगी बताया।
चार दिवसीय सम्मेलन में उत्कृष्ट शोध और वैज्ञानिक प्रस्तुतियों के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए। केएन उडुप्पा सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने साक्ष्य-आधारित उपचार पद्धतियों पर चर्चा की। साथ ही सैन्य ट्रॉमा सत्र में युद्ध के दौरान घायल व्यक्तियों की देखभाल, हवाई निकासी और ट्रॉमा-स्थानांतरण प्रोटोकॉल, लंबे समय तक चलने वाली कैजुअल्टी केयर, शीघ्र निकासी, युद्ध-संबंधी अंग-विच्छेदन के बाद पुनर्वास और उच्च तीव्रता वाले संघर्षों के लिए परिचालन तैयारी जैसे विषयों पर चर्चा हुई। पसलियों के फ्रैक्चर की सर्जरी, अंग-संरक्षण के बारे में भी प्रतिभागियों को बताया गया। समापन समारोह में आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने अकादमिक उत्कृष्टता और शोध योगदान को मान्यता देते हुए यंग फैकल्टी अवॉर्ड, रेजिडेंट पेपर अवॉर्ड, फ्री पेपर अवॉर्ड और पोस्टर प्रस्तुति पुरस्कार सहित विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार से विजेताओं को नवाजा। कार्यक्रम में प्रो. एसके भारतीय, डॉ. शशि प्रकाश मिश्रा, डॉ. सुमित शर्मा,डॉ. विवेक कटियार आदि मौजूद रहे।