फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   An elderly man left home to drink tea was hit by a speeding bike and died

Varanasi News: घर से चाय पीने निकला बुजुर्ग, तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, हुई मौत, घर में मचा कोहराम

Thu, 15 May 2025 10:37 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 15 May 2025 10:37 PM IST
सार

शिवपुर में घर के बाहर चाय पीने निकले बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। घटना के बाद बुजुर्ग बुरी तरह घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
An elderly man left home to drink tea was hit by a speeding bike and died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुर थाना क्षेत्र के मीरापुर बसही में बाइक की टक्कर से अनौला थाना कैंट निवासी मृतक अलियार पटेल उम्र 65 वर्ष वर्ष की मौत हो गई।  प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक मीरापुर बसही में पावरलूम में काम करते थे, चाय पीने के लिए शाम 4:00 के करीब पावर लूम से निकलकर चाय की दुकान पर जा रहे थे, सड़क पार करते समय तेज गति से चांदमारी की तरफ से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन


जिससे मौके एलियार पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों ने बाइक सवार युवक को पकड़ा तो बाइक चालक पहले कहा कि मैं इनका इलाज करने के लिए अस्पताल ले जा रहा हूं, लेकिन वह मांधाता अस्पताल तक पहुंचाने के बाद बाइक छोड़कर फरार हो गया, स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी 112 नंबर डायल कर पुलिस को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने,अस्पताल में घायल युवक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, घायल की मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए मोर्चरी हाउस भिजवाए और विधिक कार्रवाई में जुट गई। मृतक के पत्नी का नाम श्याम प्यारी देवी, मृतक के चार लड़के हैं मनोज पटेल 45 वर्ष, धर्मेंद्र पटेल 40 वर्ष, सुनील पटेल 32 वर्ष, अजीत पटेल 30 वर्ष, सभी का रो-रो कर बुरा सा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मृतक के पुत्र सुनील पटेल की तहरीर पर लापरवाही पूर्वक बाइक चलाने के मामले में अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ शिवपुर पुलिस मुकदमा दर्ज करते हुए जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed