फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   An airshow is scheduled from 1 PM to 3 PM; a 'no-flying zone' will be in effect at the airport.

Varanasi News: दोपहर एक बजे से 3 बजे तक एयरशो प्रस्तावित, एयरपोर्ट पर रहेगा नो फ्लाइंग जोन

Tue, 13 Oct 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
An airshow is scheduled from 1 PM to 3 PM; a 'no-flying zone' will be in effect at the airport.
बाबतपुर एयरपोर्ट से एयरशो के लिए उड़ान भरेंगे 20 विमान, इनकी पार्किंग और ईंधन की व्यवस्था पूरी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। काशी में 22, 24 और 25 अक्तूबर को होने वाले एयरशो का समय दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक प्रस्तावित है। हालांकि, इसे लेकर अभी प्रशासनिक मुहर नहीं लगी है। शो का समय तैयारियों और संभावनाओं के आधार पर बदला भी जा सकता है। बाबतपुर एयरपोर्ट पर इसी समय के अनुसार, तैयारियों की जा रही हैं। 22, 24 और 25 अक्तूबर को इसी समय पर एयरपोर्ट को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया जाएगा।

एयरशो को लेकर एयरफोर्स, जिला प्रशासन और पुलिस समेत सभी विभाग तैयारियों में जुटे हैं। रोज उच्चाधिकारियों की ओर से समीक्षा भी की जा रही है। हालांकि एयरशो के समय को लेकर अभी कोई पुख्ता जानकारी साझा नहीं की गई है। फिर भी एयरपोर्ट पर हो रही तैयारियों को देखते हुए यह माना जा रहा है कि एयरशो का समय दोपहर 1 से 3 बजे तक होगा। एयरपोर्ट के अधिकारियों के अनुसार, 20 और 21 अक्तूबर को एयरशो के लिए अभ्यास किया जाएगा। इसके बाद तीन दिन शो में विमान एक से बढ़ कर एक करतब दिखाएंगे। अभ्यास और शो के लिए 20 विमान को बाबतपुर एयरपोर्ट पर पार्क किया जाएगा। इसके लिए अलग बे बनाया गया है। साथ ही इन सभी विमानों में ईंधन भी भरने की व्यवस्था एयरपोर्ट पर होगी। अधिकारियों के अनुसार एयर शो को देख दोपहर 1 से 3 बजे तक नो फ्लाइंग जोन घोषित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article