फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   An Additional Member of the Railway Board inspected the manufacturing process of the Amrit Bharat engine.

Varanasi News: रेलवे बोर्ड के अतिरिक्त सदस्य ने देखा कैसे बनता है अमृत भारत का इंजन

Sun, 04 Oct 2026 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
An Additional Member of the Railway Board inspected the manufacturing process of the Amrit Bharat engine.
रेलवे बोर्ड के अतिरिक्त सदस्य (ट्रैक्शन) सोमेश कुमार ने बरेका का निरीक्षण कर यहां अमृत भारत ट्रेन के इंजन बनते देखा। साथ ही उन्होंने बरेका के लोको फ्रेम शॉप, लोको असेंबली शॉप, लोको टेस्ट शॉपों का निरीक्षण कर लोको निर्माण की अत्याधुनिक तकनीक, उन्नत उत्पादन प्रक्रियाओं की भी जानकारी ली। बरेका में पहुंचे सदस्य ने अमृत भारत लोको के कैब के निरीक्षण के दौरान लोको निर्माण की विभिन्न प्रक्रियाओं, तकनीकी दक्षता और उत्पादन की बारीकियों पर अधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद प्रशासन भवन स्थित कीर्ति कक्ष में समीक्षा बैठक में सोमेश कुमार ने बरेका की उत्पादन गतिविधियों, तकनीकी प्रगति, लोको निर्माण, गुणवत्ता एवं विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान गुणवत्ता और समय प्रबंधन पर ध्यान देने की बात कही। बैठक में प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनीष कुमार, मुख्य विद्युत इंजीनियर (लोको) अरविंद कुमार जैन, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर (विद्युत) अनुराग गुप्ता, मुख्य विद्युत इंजीनियर (निरीक्षण) भारद्वाज चौधरी, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर (डीजल) मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed