नेपाली युवक का सिर मुड़वाने के मामले में चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश
- एसएसपी बोले - आरोपियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई
- पुलिस की तीन टीमें कर रही हैं तलाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के गंगा घाट पर नेपाली युवक का सिर मुड़वा कर उस पर जय श्रीराम लिखवा कर नेपाल के प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी कराने के मामले में चार आरोपियों को शुक्त्रस्वार को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
गिरफ्त में आए आरोपियों की शिनाख्त रवींद्रपुरी में किराए के मकान में रहने वाले हिंदू सेना के महानगर उप प्रमुख संतोष कुमार पांडेय, नगवा निवासी राजू यादव व आशीष मिश्रा और नगवा क्षेत्र की गंगोत्री विहार कालोनी में रहने वाले अमित दूबे के तौर पर हुई है।
आरोप है कि सिर मुड़वाने के दौरान संतोष वीडियो बना रहा था और अन्य तीनों वहां मौजूद थे। प्रकरण के मुख्य आरोपी विश्व हिंदू सेना के संस्थापक अरुण पाठक सहित अन्य की पुलिस तलाश कर रही है। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने हाल ही में भगवान श्रीराम और अयोध्या को लेकर विवादित बयान दिया था। गुरुवार को शहर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ।
वायरल वीडियो में विश्व हिंदू सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अस्सी घाट के समीप गंगा किनारे एक नेपाली युवक का सिर मुड़वा कर उस पर जय श्रीराम लिख कर उससे नेपाल के प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करा रहे थे।
इसके साथ ही शहर में जहां भी नेपाली मूल के लोग रहते हैं वहां विश्व हिंदू सेना की ओर से धमकी भरे पोस्टर चस्पा किए गए। एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि घटना में शामिल और वीडियो बनाने वाले चार आरोपियों को दूर्गाकुंड चौकी इंचार्ज प्रकाश सिंह और क्त्रसइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है।
प्रकरण को लेकर भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज है। मुख्य आरोपी अरुण पाठक सहित अन्य भी जल्द ही गिरफ्तार किए जाएंगे। आरोपियों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगी हुई हैं। सभी के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
1500 रुपये देकर युवक को सिर मुड़वाने के लिए किया था तैयार
गिरफ्तार संतोष ने पुलिस को बताया कि उसे अरुण पाठक ने फोन किया था। कहा था कि तुम गंगा घाट पर आ जाओ। यहां सब कुछ मैनेज है और सिर्फ अपने लोग ही रहेंगे। घाट पर पता लगा कि 1500 रुपये देकर नेपाल के एक युवक को सिर मुड़वाने के लिए अरुण पाठक ने तैयार कर रखा है।
वह अरुण पाठक और दो लोगों को पहचानता है, जबकि मौके पर मौजूद तीन अन्य के बारे में उसे जानकारी नहीं है। इसके बाद उसने युवक के सिर मुड़वाने और नारेबाजी आदि का वीडियो बनाया। नेपाली युवक शहर के किस इलाके का रहने वाला है, इसकी जानकारी उसे नहीं है।