फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amritsar-Howrah Express engine failure

अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस का इंजन फेल

Wed, 06 Apr 2016 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 06 Apr 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
Amritsar-Howrah Express engine failure
ट्रेन
हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस का इंजन मंगलवार को सुबह मालवीय पुल पर फेल हो गया। इसके चलते डेढ़ घंटे तक वाराणसी-मुगलसराय रूट पर परिचालन प्रभावित रहा। कई ट्रेनें आस-पास के स्टेशनों पर खड़ी रहीं। इस ट्रेन को खींचकर काशी स्टेशन ले जाया गया। वहां से दूसरा इंजन लगने के बाद 11 बजे यह ट्रेन रवाना हुई। 
विज्ञापन


हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस सुबह 8:20 बजे मालवीय पुल के बीचोंबीच जैसे पहुंची कि उसका इंजन फेल हो गया। चालक ने इसकी सूचना काशी स्टेशन को दी। स्टेशन मास्टर तस्लीम ने बताया कि सूचना मिलने के बाद दूसरी ट्रेन के इंजन से हावड़-अमृतसर एक्सप्रेस को काशी स्टेशन लाया गया।  फिर यहां दूसरा इंजन लगाकर यह ट्रेन 11 बजे रवाना की गई। इस तकनीकी गड़बड़ी के चलते यह ट्रेन करीब तीन घंटे विलंबित हुई।
विज्ञापन


इस दौरान व्यास नगर स्टेशन पर पंजाब मेल, रांची-बनारस और टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस खड़ी रहीं। स्टेशन मास्टर ने बताया कि हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस को काशी स्टेशन पहुंचाने में राजगीर-रांची एक्सप्रेस के इंजन का सहारा लेना पड़ा, जिसकी वजह से यह ट्रेन करीब ढाई घंटे तक यहां खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed