Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amrit Bharat train will connect four states passengers can travel in general and sleeper coaches

Amrit Bharat Express: चार राज्यों को जोड़ेगी अमृत भारत ट्रेन, जनरल-स्लीपर कोच में सफर कर सकेंगे; जानें खासियत

Fri, 23 Jan 2026 10:57 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 23 Jan 2026 10:57 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी से चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ आज से होगा। चार राज्यों के लोगों को इसका फायदा मिलेगा। यात्रियों के लिए ट्रेन में कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
Amrit Bharat train will connect four states passengers can travel in general and sleeper coaches
बनारस स्टेशन पर खड़ी वंदेभारत एक्सप्रेस। - फोटो : संवाद

विस्तार

Amrit Bharat Express: बनारस से चलने वाली पहली अमृत भारत एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को बनारस रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई है। 18 कोच वाली इस विशेष ट्रेन का नियमित संचालन शुक्रवार से बनारस से सियालदाह तक शुरू हो रहा है। खासियत यह है कि यह उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों को जोड़ते हुए सफर पूरा कराएगी। 

विज्ञापन


इसमें यूपी, झारखंड, पश्चिम बंगाल के स्टेशनों पर इसका ठहराव होगा जबकि बिहार के स्टेशनों पर बिना रुके यह ट्रेन संचालित होगी। ट्रेन में एसी की कोई बोगी नहीं रहेगी। अपनी सुविधा अनुसार यात्री इस विशेष ट्रेन के जनरल और स्लीपर कोच में यात्रा कर सकेंगे। स्लीपर का किराया 515 रुपये लगेगा जबकि जनरल का किराया 210 रुपये देना होगा।  

विज्ञापन
Trending Videos

मिलेंगी सुविधाएं

रेलवे प्रशासन की ओर से चलने वाली 22588/22587 बनारस-सियालदह-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन 18 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संतरागाछी से हरी झंडी दिखाकर किया था। अब यह ट्रेन बनारस से 23 जनवरी से नियमित चलाई जाएगी। बनारस से सियालदाह जाने वाली 22588 अमृत भारत ट्रेन यूपी के बनारस रेलवे स्टेशन से सप्ताह में तीन दिन शुक्रवार, रविवार, मंगलवार को रात 10:10 बजे चलेगी। 

यह कैंट यानी वाराणसी जंक्शन पर भी नहीं रुकेगी। इसका पहला ठहराव दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होगा। यहां पर 11:15 बजे पहुंचेगी और दूसरे दिन पटना, आसनसोल, दुर्गापुर होते हुए सियालदाह स्टेशन पर सुबह 9:55 बजे पहुंचेगी। 

विज्ञापन

स्लीपर और जनरल के 8-8 कोच से यात्रियों को राहत
बनारस स्टेशन से चलने वाली पहली अमृत भारत ट्रेन में स्लीपर और जनरल के 8-8 कोच रहेंगे। इस वजह से आम यात्रियों को इस ट्रेन से सफर करने में बड़ी राहत होगी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि ट्रेन में एसएलआरडी के भी 2 कोच होंगे। आकर्षण डिजाइन और आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह स्वदेशी ट्रेन तकनीकी दृष्टि से भी अत्यंत सुरक्षित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed