फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amrit Bharat train coming from Howrah and Kamakhya will pass through Varanasi

Amrit Bharat Train: वाराणसी होकर गुजरेगी हावड़ा, कामाख्या से आने वाली अमृत भारत, यात्रियों को होगी सहूलियत

Sun, 18 Jan 2026 04:32 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 18 Jan 2026 04:32 AM IST
सार

Varanasi News: हावड़ा, कामाख्या से आने वाली अमृत भारत ट्रेन वाराणसी होकर गुजरेगी। एक साथ दो विशेष ट्रेन चलने से यात्रियों को बड़ी सहूलियत होगी। 

विज्ञापन
Amrit Bharat train coming from Howrah and Kamakhya will pass through Varanasi
अमृत भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए हावड़ा और कामाख्या से चलने वाली अमृत भारत ट्रेन वाराणसी रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेगी। रेल प्रशासन की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है। इसमें हावड़ा से आनंद विहार टर्मिनल तक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी। एक साथ दो विशेष ट्रेन चलने से यात्रियों को बड़ी सहूलियत होगी।

विज्ञापन


रेल प्रशासन की ओर से 15671/15672 कामाख्या-रोहतक-कामाख्या साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस गाड़ी के संचालन का शुभारंभ 18 जनवरी से होगा। अभी उद्घाटन विशेष ट्रेन के रूप में यह ट्रेन चलाई जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 05671 कामाख्या-रोहतक साप्ताहिक अमृत भारत उद्घाटन विशेष ट्रेन कामाख्या से सुबह 11 बजे चलेगी। 
विज्ञापन


यह ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार रात 10.40 बजे, अगले दिन बरौनी 2.10 बजे, सुबह गाजीपुर सिटी में 8.14 बजे और वाराणसी में दोपहर 12.05 बजे पहुंचेगी। यहां से प्रयागराज, टूंडला, गाजियाबाद, दिल्ली होते हुए रोहतक अगले दिन सुबह 4 बजे पहुंचेगी। उद्घाटन विशेष गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 08 और साधारण द्वितीय श्रेणी के 11 कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP Politics: अधिकारी काम नहीं करेंगे तो क्या जूता नहीं खाएंगे, सपा सांसद सनातन पांडेय का विवादित बयान

उधर, हावड़ा से आनंद विहार जाने वाली 13065 हावड़ा-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस भी वाराणसी स्टेशन पर आएगी। हावड़ा से यह ट्रेन रात 11.10 बजे चलकर कोडरमा, गया जंक्शन, डेहरी ऑन सोन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर जंक्शन होते हुए अगले दिन दोपहर 11.50 बजे वाराणसी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यहां से जौनपुर, सुल्तानपुर, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद होते हुए तीसरे दिन भोर में 2.50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन सुबह 5.15 बजे आनंद विहार से चलकर रात 9.40 बजे वाराणसी स्टेशन आएगी। यहां से विभिन्न स्टेशनों होते हुए दूसरे दिन सुबह 10.50 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed