फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amla reached Kurhua to prepare the outline of development works

Varanasi News: विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करने कुरहुआ पहुंचा अमला

Mon, 12 Dec 2022 08:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Amla reached Kurhua to prepare the outline of development works
रोहनिया। सांसद आदर्श ग्राम कुरहुआ में रविवार को पंचायत भवन पर चौपाल लगाकर खंड विकास अधिकारी काशी विद्यापीठ रक्षिता सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि गांव में मूलभूत सुविधाओं के साथ कई अन्य विकास कार्य किए जाने हैं। उन्होंने ग्रामीणों के सुझाव लेते हुए कहा कि जल्द ही यहां विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन

चौपाल में ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या बताई। कहा छितौनी से पानी की आपूर्ति की जाती है, जो गांव तक नहीं पहुंच पाता। शिवचरन, रमेश, विनोद ने खराब सड़क को ठीक करने की माग की। सरकारी विभाग के मौजूद लोगों ने पेंशन के लिए फार्म भरवाए। कार्यक्रम स्थल पर कुरहुआ व मुड़ादेव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने स्वनिर्मित प्रदर्शनी लगाई। इस मौके पर अंजना तिवारी सीडीपीओ, अरविंद यादव दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग, अनिल कुमार समाज कल्याण विभाग, जितेंद्र कुमार यादव कृषि विभाग, ग्राम प्रधान रमेश सिंह समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed