फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amit shah will come varanasi in first week of july

जुलाई के पहले हफ्ते में बनारस आ सकते हैं अमित शाह

Mon, 25 Jun 2018 02:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 25 Jun 2018 02:14 PM IST
विज्ञापन
Amit shah will come varanasi in first week of july
काशी क्षेत्र के 15 जिलों के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जुलाई के पहले हफ्ते में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र  वाराणसी आ सकते हैं। चार जुलाई को मिर्जापुर दौरे के साथ-साथ वाराणसी में भी कार्यक्रम कराने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन


दरअसल, पार्टी नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में काशी प्रांत के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम करना चाहते हैं। पहले यह कार्यक्रम मई में प्रस्तावित था लेकिन टल गया। अब इस पर नए सिरे से चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि यदि शाह का कार्यक्रम वाराणसी में नहीं हुआ तो इसे आसपास के किसी जिले में भी किया जा सकता है। कार्यक्रम में काशी क्षेत्र के 15 जिलों के कार्यकर्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने युवा और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को बूथवार जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। बूथों पर काम करने के तौर-तरीकों की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष देंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं को चुनाव की रणनीति के कुछ बिंदु भी बताए जा सकते हैं। फिलहाल, कार्यकर्ताओं को केंद्र की योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है।

माना जा रहा है राष्ट्रीय अध्यक्ष बूथ अध्यक्षों से सरकार की योजनाओं के बारे में पूछेंगे। कार्यकर्ताओं के साथ होने वाले संवाद में उनकी शंकाओं का समाधान किया जाएगा। इस बारे में पूछने पर क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि अभी मिर्जापुर में चार को संभावित तारीख तय की गई है। जिला और तारीख बदल सकती है। 
 

बीएचयू में 15 अगस्त से मिलेंगी एम्स जैसी सुविधाएं

Amit shah will come varanasi in first week of july
बीएचयू अस्पताल
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने दावा किया कि बीएचयू में एम्स जैसी सुविधाएं 15 अगस्त से शुरू हो जाएंगी। इसके लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। कुछ प्रक्रियाएं बाकी रह गई हैं, जिन्हें जल्दी ही पूरा कर लिया जाएगा।

श्रीवास्तव का कहना है कि बीएचयू में एम्स जैसी सुविधाओं को लाभ पूर्वांचल के साथ-साथ बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के लोगों को भी मिलेगा।  
रविवार को पत्रकारों से क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पूर्वांचल सहित काशी में विकास की गंगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहाई है। पूर्वांचल में आजादी के बाद पहली बार विकास के इतने कार्य हुए हैं। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।  

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के फावड़ा उठाकर सड़क बनाने के सवाल पर कहा कि राजभर मीडिया की सुर्खियां बटोरने के लिए ऐसाकरते हैं। फावड़ा उठाने से सड़क तो बन नहीं गई। दलितों से भेदभाव के सवाल पर कहा कि भाजपा सरकार में दलितों का सम्मान बढ़ा है। क्षेत्र की नई टीम के गठन के सवाल पर कहा कि जुलाई तक सूची जारी हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed