{"_id":"5c44b1e2bdec227367365ec3","slug":"amit-shah-will-came-varanasi-for-bjp-it-volunteer-meet","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईटी वालंटियर सम्मेलन में भाग लेने बनारस आएंगे अमित शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटी वालंटियर सम्मेलन में भाग लेने बनारस आएंगे अमित शाह
Mon, 21 Jan 2019 10:02 AM IST
utpal utpal
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: utpal utpal
Updated Mon, 21 Jan 2019 10:02 AM IST
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : Twitter
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक संजय राय ने कहा कि जिला स्तर और क्षेत्र स्तर पर आईटी वालंटियर का सम्मेलन होगा। वाराणसी जिले के सम्मेलन में जिला प्रभारी के रूप में प्रदेश के मंत्री व क्षेत्र स्तर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आएंगे।
09 से 20 फरवरी तक जिला सम्मेलन और 20 फरवरी से दो मार्च के बीच क्षेत्रीय सम्मेलन होगा। इसके लिए एक फरवरी से आठ फरवरी तक पंजीकरण अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश के 15 केंद्रों पर ऑनलाइन पंजीकरण होगा। रविवार को गुलाब बाग स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से कहा कि प्रदेश में 1.60 लाख बूथ हैं।
इनमें से 1.41 लाख बूथों पर आईटी के पांच-पांच वालंटियर्स को सोशल मीडिया बूथ वर्कर के रूप में बनाया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने मुगलसराय तहसील का नाम दीनदयाल उपाध्याय करने पर खुशी जताई। प्रदेश सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि मुगलसराय तहसील का नाम दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रखा जाना एक नए युग की शुरुआत है।

Trending Videos
‘जनता को बताएं मोदी सरकार की उपलब्धियां’
भाजपा जिला और महानगर की बैठक रविवार को कंचनपुर और इंग्लिशिया लाइन स्थित भारतीय शिक्षा मंदिर में हुई। जिला कार्यसमिति की बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि मोदी सरकार के साढ़े चार साल की उपलब्धियों के बारे में जनता को बताएं। विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री अनिल राजभर ने कहा कि युवाओं में जोश भरा।
संचालन प्रभात सिंह और धन्यवाद ज्ञापन राजेश राजभर ने किया। महानगर की बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। बूथ स्तर पर अपने कार्यकर्ताओं को मजबूत करने पर बल दिया गया। मुख्य अतिथि महानगर प्रभारी प्रभाशंकर पांडेय रहे। सह प्रभारी दिलीप सिंह पटेल ने वृत्त लिया।
प्रदेश के राज्यमंत्री अनिल राजभर ने शिवपुर के लखरांव में रविवार को सहभोज कार्यक्रम किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।