{"_id":"5b0c4aca4f1c1b9c6e8b5136","slug":"amit-shah-will-came-varanasi-for-bjp-booth-sammelan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अगले माह वाराणसी में भाजपा का बूथ सम्मेलन, आएंगे अमित शाह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले माह वाराणसी में भाजपा का बूथ सम्मेलन, आएंगे अमित शाह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 29 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बूथ सत्यापन और ग्राम स्वराज अभियान की रणनीति तय होने के बाद भाजपा ने वाराणसी में अब बूथ सम्मेलन के आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है। अभी इस सम्मेलन की तारीख तय नहीं की गई है लेकिन पार्टी सूत्रों की माने तो 20 जून के बाद इसके आयोजन की रूपरेखा बनाई जा रही है।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सम्मेलन के मुख्यअतिथि होंगे, लिहाजा शीर्ष नेतृत्व से विचार-विमर्श कर सम्मेलन की तिथि जल्द घोषित की जाएगी।
पहले बूथ सम्मेलन के लिए 30 मई की तारीख निर्धारित की गई थी लेकिन चौकाघाट फ्लाईओवर हादसे के बाद आयोजन टाल दिया गया।
पहली जून से ग्राम स्वराज अभियान शुरू होगा। पार्टी का पूरा फोकस फिलहाल इस अभियान को रफ्तार देने पर है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक ग्राम स्वराज अभियान के बाद पूरी ताकत बूथ सम्मेलन के आयोजन में लगाई जाएगी।
सम्मेलन में सभी बूथ अध्यक्षों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ सम्मेलन को बेहद अहम माना जा रहा है।

भाजपा ने निकाला मोटरसाइकल जुलूस
केंद्र सरकार के चार साल की उपलब्धियां गिनाई
- फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार के चार साल पूरे होने पर भाजपा ने सोमवार को मोटरसाइकल जुलूस निकाला। महानगर के तीनों और जिले की पांचों विधानसभाओं में बाइक जुलूस कार्यक्रम हुआ। इस दौरान केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई। इसी क्रम में मंगलवार को 26 मंडलों में समरसता संपर्क अभियान चलाया जाएगा।
महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि और जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा की अगुवाई में निकले जुलूस में कार्यकर्ता झंडा लिए हर हर मोदी घर घर मोदी, भाजपा जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। उत्तरी विधानसभा मे अखिलेंद्र सिंह ने पांडेयपुर, दक्षिणी विधानसभा में योगेश सिंह ने टाउनहाल से, कैंट विधानसभा में अजय गुप्ता ने नरिया से जुलूस निकाला।
जो शहर भर के इलाकों में घूमा। रोहनिया विधानसभा में शहाबाबाद से विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, पिंडरा में मछलीशहर सांसद रामचरित्र निषाद, शिवपुर में ज्ञानेश जोशी, सेवापुरी में पंकज तिवारी ने जुलूस निकाला। इस दौरान सरकार की उपलब्धियों के बारे में जनता को बताया गया।