फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amit Shah visit varanasi: Darshan pujan at Sankat Mochan and Baba Vishwanath make strategy for important seats of Purvanchal for up election 2022

वाराणसी में गृहमंत्री शाह: संकट मोचन का लिया आशीर्वाद, पूर्वांचल की अहम सीटों की रणनीति पर की बैठक

Wed, 29 Dec 2021 10:16 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 29 Dec 2021 10:16 AM IST
सार

पूर्वांचल की अहम सीटों पर मंथन के लिए मंगलवार की शाम गृहमंत्री अमित शाह वाराणसी पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही वह वाराणसी में रात्रि प्रवास भी करेंगे।

विज्ञापन
Amit Shah visit varanasi: Darshan pujan at Sankat Mochan and Baba Vishwanath make strategy for important seats of Purvanchal for up election 2022
संकट मोचन मंदिर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सर्द मौसम में पूर्वांचल में गरम हो रही सियासत की तपिश भांपने मंगलवार को वाराणसी पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने सबसे पहले संकटमोचन का आशीर्वाद लिया। इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में पूर्वांचल की प्रमुख सीटों पर भविष्य की संभावनाओं पर मंथन किया गया। इससे पहले सर्किट हाउस में गृहमंत्री ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डा. दिनेश शर्मा सहित कई मंत्रियों के साथ मंत्रणा कर कामकाज का फीडबैक लिया।

विज्ञापन


गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के साथ मंगलवार की शाम संकटमोचन मंदिर में दर्शन-पूजन करने पहुंचे। महंत विश्वंभर नाथ मिश्रा ने उनका मंदिर परिसर में स्वागत किया। इसके बाद गृहमंत्री अमित शाह व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने संकटमोचन हनुमान दरबार में करीब पांच मिनट रुककर आरती की।

विज्ञापन

एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत
उनका हेलीकॉप्टर वाराणसी एयरपोर्ट पर 04:18 बजे उतरा, जहां भाजपा के क्षेत्रीय नेताओं ने आगवानी की। उसके बाद सड़क मार्ग से शहर के लिए प्रस्थान किया। गृहमंत्री के साथ डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भी पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर आगवानी करने वालों में विधायक पिंडरा अवधेश सिंह, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, भाजपा नेता प्रभात सिंह मिंटू, शैलेश पांडे, नवीन कपूर, पवन सिंह सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

आज काशी विश्वनाथ धाम जाएंगे गृहमंत्री 

गृहमंत्री अमित शाह बुधवार सुबह काशी विश्वनाथ धाम जाएंगे। यहां बाबा के दर्शन-पूजन करने के बाद वह काशी विश्वनाथ कॉरिडोर को भी देखेेंगे। कार्यक्रम फाइनल होने के बाद जिला और पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। मंगलवार को एयरपोर्ट पर गृहमंत्री के आने पर पिंडरा विधायक अवधेश सिंह, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, भाजपा नेता प्रभात सिंह, शैलेश पांडेय, नवीन कपूर, पवन सिंह आदि ने स्वागत किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed