{"_id":"5b66d9fb4f1c1b9e3e8b55d6","slug":"amit-shah-target-sp-bsp-and-congress-on-bangladeshi-immigrants","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह ने सपा, बसपा और कांग्रेस से पूछा, बांग्लादेशी घुसपैठियों को देश से निकालना है या नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह ने सपा, बसपा और कांग्रेस से पूछा, बांग्लादेशी घुसपैठियों को देश से निकालना है या नहीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Updated Sun, 05 Aug 2018 04:58 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय जंक्शन के नए नाम के लोकार्पण के बहाने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को बड़ा सियासी निशाना साधा। कार्यक्रम के दौरान सभा को संबोधित करते हुए बांग्लादेशी घुसपैठियों की बात की। सपा,बसपा और कांग्रेस से पूछा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों को देश से निकालना है या नहीं?
उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लेते हुए कहा कि वो देश को बताएं कि बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर उनके मन में क्या चल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने यह सवाल जनता से भी किया कि बांग्लादेशी घुसपैठियों को देश से बाहर करना चाहिए या नहीं। जनसभा में मौजूद भीड़ ने एक सुर में कहा कि उन्हें बाहर करना चाहिए।
अमित शाह यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ओबीसी वर्ग को संवैधानिक दर्जा देने वाले बिल का समर्थन करे या ना करे, भारतीय जनता पार्टी ओबीसी वर्ग को उनका अधिकार दिलकार रहेगी। भाजपा सरकार गरीबों और पिछड़ों के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। कांग्रेस ने इतने वर्षों तक देश पर राज किया लेकिन पिछड़ों के लिए कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष ने केंद्र की ओर से चल रही योजनाओं का जिक्र किया। कहा कि किसानों को उनकी लागत का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य देने का मोदी सरकार ने किया। मोदी सरकार किसानों के विकास और उनकी प्रगति के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि दिल्ली का रास्ता यूपी से होकर जाता है। पूर्व की सरकारों ने यूपी के माहौल को गंदा कर दिया।
अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकार में यूपी की पहचान बदल रही है। योगी जी के सरकार में आज उत्तर प्रदेश से माफिया राज पूरी तरह समाप्त हो गया है। उत्तर प्रदेश के विकास के लिए योगी जी की सरकार केंद्र की मोदी सरकार के सहयोग से तत्परता से कार्य कर रही है। आने वाले दिनों में यह प्रयास लगातार जारी रहेगा।
भाजपा नेता ने कहा कि आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की स्मृति में मुग़लसराय में जो विकास कार्यों की शुरुआत हुई है उसके लिए मैं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार का हार्दिक धन्यवाद करता हूं।
इससे पहले यूपी के चंदौली जिले में मुगलों की निशानी माने जानेवाले मुगलसराय जंक्शन को रविवार के दिन नया नाम दे दिया गया। मुगलसराय जंक्शन को केंद्र सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नाम दिया है। मुगलसराय जंक्शन के नए नाम के बोर्ड से परदा हटाने के लिए रेलमंत्री पीयूष गोयल, सीएम योगी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित कई मंत्री मौजूद रहे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन