फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   amit shah says, two prince creates problem for uttar pradesh

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले, दो शहजादों से यूपी परेशान

Tue, 28 Feb 2017 04:28 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/चंदौली/बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/चंदौली/बलिया Updated Tue, 28 Feb 2017 04:28 PM IST
विज्ञापन
amit shah says, two prince creates problem for uttar pradesh
सपा-कांग्रेस व बसपा पर साधा निशाना - फोटो : अमर उजाला
 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि पहले यूपी एक शहजादे से परेशान था, अब यहां दो-दो शहजादे आ गए हैं। एक से जहां उनकी मां परेशान हैं तो दूसरे से उनके पिता परेशान हैं। वहीं इन दोनों से पूरा उत्तर प्रदेश परेशान है।
विज्ञापन

यह बातें उन्होंने सोमवार को चंदौली ‌में महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज के मैदान पर भाजपा प्रत्याशी सुशील सिंह, सूर्यमुनि तिवारी, साधना सिंह और शारदा प्रसाद के पक्ष में आयोजित सभा में कही।
विज्ञापन



इस अवसर पर शाह ने कहा कि यूपी को बुआ-भतीजे ने मिलकर बर्बाद कर दिया है। यहां काम नहीं कारनामे बोल रहे हैं। यहां महिलाओं की इज्जत सुरक्षित नहीं है। यूपी को गुंडामुक्त सरकार भाजपा दे सकती है। यूपी में भाजपा की सुनामी बह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि काम बोलता है नारा बुलंद करने वालों की सरकार में लोगों को बिजली, पानी व सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलीं। किसानों के फसल की खरीद नहीं हो सकी। बसपा पर कहा कि इनके कार्यकर्ता पार्टी का झंडा उठाने की बजाय मुख्तार व अफजाल की तस्वीरें लेकर घूम रहे हैं।

भाजपा ही देश की सरहद व सम्मान की सुरक्षा करना जानती है। यदि पाकिस्तान से गोली दागी जाती है तो हमारे सैनिक गोले दागकर उसका माकूल जवाब देेते हैं। कहा कि यूपी में पांच साल सत्ता में रहने वाले सीएम अखिलेश यादव पूछते हैं कि अच्छे दिन कब आएंगे?

जिस दिन भाजपा पूर्ण बहुमत से यूपी में आएगी अच्छे दिनों का आगाज अपने आप हो जाएगा। 

अंसारी बंधुओं के चेहरों से बेड़ा पार नहीं होगा

amit shah says, two prince creates problem for uttar pradesh
अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि मुख्तार अंसारी और अफजाल अंसारी के चेहरों से बसपा का बेड़ा पार नहीं होने वाला। उन्होंने सोमवार को अपने भाषण में बाहुबलियों को निशाने पर रखा।

शाह ने कहा मायावती कहती हैं कि सरकार बनी तो माफियाओं को जेल में भेज देंगी। लेकिन उनके प्रत्याशी मुख्तार और अफजाल का फोटो लगाकर वोट मांग रहे। सूबे में भाजपा की सरकार आई तो हम यूपी को देश का नंबर वन प्रदेश बनेगा।

बलिया के पंडित गोरखनाथ उपाध्याय खेल मैदान में आयोजित चुनावी सभा में कहा कि अखिलेश कहते हैं कि मैं सुधर गया हूं, यानी वह पहले बिगडे़े थे। सुधरने के बाद भी उनके साथ आजम, अतीक, गायत्री प्रजापति व पवन पांडेय जैसे लोग हैं, वहीं बुआ के पास मुख्तार और अफजाल जैसे लोग हैं।

 पूरे प्रदेश में हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार जैसे अपराध जरूर बोल रहे हैं। ऐसे में प्रदेश से भ्रष्टाचार और गुंडाराज कैसे समाप्त होगा। इस मामले में प्रदेश देश में एक नंबर पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed