{"_id":"58ac84e64f1c1b0853b24619","slug":"amit-shah-reach-varanasi-for-manage-election-of-purvanchal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल के चुनाव प्रबंधन के लिए वाराणसी पहुंचे अमित शाह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल के चुनाव प्रबंधन के लिए वाराणसी पहुंचे अमित शाह
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 23 Feb 2017 03:38 PM IST
विज्ञापन
तैयारियों में जुटे भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : फाइल फोटो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार की देर शाम बनारस पहुंचे। नगवां स्थित अमेठी हाउस में उनके साथ केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल के अलावा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य आदि रहे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शाह पूर्वांचल के चुनाव प्रबंधन की समीक्षा करने यहां आए हैं।
इस दौरान उन्होंने पार्टी के बड़े पदाधिकारियों से विधानसभावार फीडबैक लिया और कमियों को दूर करने के बाबत रणनीति तैयार करने को कहा।
इस दौरान पार्टी के असंतुष्टों के बारे में स्थानीय पदाधिकारियों ने जानकारी दी।
इस पर उनके विकल्प ढूंढने के साथ मजबूती से चुनाव प्रचार को गति देने को कहा। केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार के साथ सपा सरकार की कमियों को हथियार बनाकर जनता के बीच जाने को कहा। इसके अलावा जिन पार्टियों से गठबंधन है।
उन सीटों पर भी पार्टी को मजबूती से लड़ने के लिए मूलमंत्र दिया। इलाहाबाद के बाद अब पार्टी की नजर गोरखपुर और वाराणसी सहित पूर्वांचल के चुनाव पर है। यहां से लोकसभा में अधिकतम सीटें जीतने के बाद पार्टी का मनोबल बढ़ा है।
विज्ञापन
इसी मनोबल को और बढ़ाकर विधानसभा सीटों को जीतने की रणनीति बनाने यहां आए हैं।

सपा - कांग्रेस गठबंधन पर जनता को भरोसा नहीं : जेपी नड्डा
JP NADDA
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार ने ढाई साल में जो काम किया है उसके आधार पर जनता हमारा साथ देगी। सपा और कांग्रेस का गठबंधन पर जनता को भरोसा नहीं है।
मंगलवार को केंद्रीय मंत्री नदेसर स्थित होटल गेटवे पहुंचे। यहां पत्रकारों से कुछ मिनटों की अनौपचारिक बातचीत की।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक नड्डा ने पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात कर विधानसभावार फीडबैक लिया। केंद्रीय मंत्री को जिले की विधानसभाओं में चुनाव प्रबंधन के लिए लगाया गया है।
केंद्रीय मंत्री यहीं रह कर जिले की चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान उन्होंने महापौर राम गोपाल मोहले से भी मुलाकात की।