{"_id":"5caf3162bdec221418354c80","slug":"amit-shah-in-narendra-modi-constituency-varanasi-for-loksabha-election-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019 : पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में आज आएंगे अमित शाह, कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019 : पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में आज आएंगे अमित शाह, कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश
Fri, 12 Apr 2019 03:23 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Fri, 12 Apr 2019 03:23 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह (फाइल फोटो)
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह लोकसभा चुनाव में पूर्वांचल की राजनीति को साधने के लिए आज प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय से पूर्वांचल की 26 सीटों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी काशी आएंगे।
विज्ञापन
अमित शाह लोकसभा चुनाव 2019 की घोषणा के बाद पहली बार काशी आएंगे। पिछले लोकसभा चुनाव के अनुभवों के आधार और वर्तमान स्थिति की नब्ज टटोलकर वे छठें और सातवें चरण के चुनाव के लिए रणनीति तैयार करेंगे। इसके साथ ही काशी क्षेत्र के जिलों के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ वे सीधा संवाद करेंगे।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि शाह और योगी मिलकर लोकसभा चुनाव के लिए पूर्वांचल के काशी और गोरक्ष क्षेत्र में अब तक के प्रचार को समझेंगे और रणनीति पर मंथन करेंगे। इसके लिए 25 जिला प्रभारियों को बुलाया गया है। इन प्रभारियों को रणनीति पर काम करने का रोडमैप समझाया जाएगा।
विज्ञापन
इसमें सोशल मीडिया से लेकर जमीनी तैयारी पर कार्यकर्ताओं में उत्साह भरेंगे। चुनाव संचालन समिति और चुनाव प्रबंधन समिति के साथ बैठक कर वाराणसी की चुनावी रणनीति तैयार करेंगे। जिला प्रशासन के अनुसार मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना आई है। पार्टी सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री सर्किट हाउस तो राष्ट्रीय अध्यक्ष नगवां स्थित अमेठी कोठी में रुकेंगे।
Trending Videos
इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन की तैयारियों को अंतिम रूप देंगे। यहां बता दें कि वर्ष 2014 में राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में अमित शाह ने भाजपा के यूपी फतह में बड़ी भूमिका निभाई थी। कयास लगाए जा रहे है कि पूर्वांचल की कई सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों का इंतजार भी समाप्त हो सकता है।