फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amit shah blame congress sp and bsp for hurdle in ram mandir said in jaunpur

विपक्ष है राम मंदिर निर्माण में देरी का कारण : अमित शाह

Fri, 08 Feb 2019 05:43 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 08 Feb 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
Amit shah blame congress sp and bsp for hurdle in ram mandir said in jaunpur
दीप प्रज्जवलित करते अमित शाह - फोटो : amar ujala
भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह(Amit shah) शुक्रवार को पूर्वांचल के 40 हजार से अधिक बूथ अध्यक्षों के अंदर चुनावी जोश भरा। उन्होंने राम मंदिर पर कहा कि भाजपा ने संकल्प ली है कि राम मंदिर वहीं बनेगा। 
विज्ञापन


जौनपुर के टीडी कॉलेज में आयोजित भाजपा के काशी प्रांत के बूथ सम्मेलन में अमित शाह दोपहर 3.17 बजे पहुंचे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कार्यकर्ताओं को मिशन 2019 को फतह करने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राममंदिर वहीं बने भाजपा का संकल्प है। मंदिर निर्माण को लेट करने का काम कांग्रेस, सपा, बसपा ने मिलकर किया है।
विज्ञापन


घुसपैठियों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह हमारा रोजगार छीन रहे है। देश के लिए खतरा बनें हुए हैं। इसलिए इन्हें बाहर किया ही जाना चाहिए। गठबंधन पर चर्चा करते हुए कहा कि यह गठबंदन नहीं ठगबंधन है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कई नेताओं का नाम लेकर कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश को निजामों से आजाद कराया है। भूमाफिया से मुक्ति का काम हमारी सरकार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वांचल में अब माफिया की जगह पूर्वांचल एक्सप्रेस बन रहा है। पिछली सरकार की तुलना में मोदी जी ने कई गुना धन विकास के लिए दिया है। 129 योजनाओं की सूची गिनाते हुए उन्होंने कहा कि दूसरी सरकारों ने कुछ नहीं किया। पाक में सर्जिकल स्ट्राइक की भी जमकर चर्चा की।

'बूथ जीता तो चुनाव जीता'

Amit shah blame congress sp and bsp for hurdle in ram mandir said in jaunpur
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 'मेरा बूथ सबसे मजबूत, बूथ जीता तो चुनाव जीता' के लक्ष्य को लेकर कार्यकर्ता चलेंगे तो भाजपा से कोई नहीं जीत नहीं सकेगा। सभा को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने भी संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed