अगस्त के पहले हफ्ते में चंदौली आ रहे अमित शाह और सीएम योगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय के संसदीय क्षेत्र में सौगातें दे सकते है। रेल मंत्री के हाथों पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के नए बोर्ड का भी शुभारंभ होना है। सीएम पड़ाव पर बनने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय संग्रहालय की नींव रखेंगे।
भाजपा सूत्रों के अनुसार कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी उपस्थित होंगे और ट्रामा सेंटर की नींव रखेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष, सीएम और रेल मंत्री का कार्यक्रम तय है। स्वास्थ्य मंत्री के भी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
स्वास्थ्य मंत्री ट्रामा सेंटर का शिलान्यास करेंगे। रेलवे के साथ ही जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। जिला प्रशासन द्वारा पंडित दीनदयाल नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय व इंडियन इंस्टीट्यूट के मैदान में जनसभा कराने पर मंथन चल रहा है।
एसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के संभावित कार्यक्रम को लेकर जनसभा के लिए मैदान चिह्नित किया जा रहा है। केंद्रीय विद्यालय व इंडियन इंस्टीट्यूट का निरीक्षण करने के बाद ही तय किया जाएगा
दर्शन पूजन के बहाने हिंदुत्व एजेंडा बरकरार
पार्टी सूत्रों की मानें तो भाजपा पूरी तरह से चुनावी मोड में है। यूपी की 80 में से 74 सीटों पर पार्टी की नजर है। इसे लेकर पार्टी संगठन को मजबूत करने में जुट गई है। मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के जरिए युवाओं का मतदाता पहचान पत्र बनवाने पर पार्टी का पूरा फोकस है।
यहीं नही किसान, महिला, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक सम्मेलनों के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को गिनाने का काम चल रहा है। इस बारे में क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष दर्शन-पूजन के लिए आए थे। उनके मार्गदर्शन में पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है। इस बार भी काशी क्षेत्र की 14 लोकसभा सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगा।
भगवा ध्वज के सामने आरएसएस का हुआ समर्पण कार्यक्रम
नगर संघचालक ने कहा कि गुरू पूजन की परंपरा वैदिक काल से है। समाज में गुरु की देन अतुल्य है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भगवत ध्वज को गुरु माना है। स्वयंसेवक नित्य शाखा में अभ्यास इसी भगवा ध्वज के समक्ष करते हैं। भगवा रंग त्याग, समर्पण का प्रतीक है।
विधानसभावार मठ-मंदिरों के गुरुओं की भाजपा ने की पूजा
गुरु को माल्यार्पण करके अंगवस्त्रम एवं श्रीफल भेंट किया। उत्तरी विधानसभा में महर्षि सदाफल आश्रम सारनाथ ब्रह्माकुमारी आश्रम सारनाथ, तपोवन आश्रम सारंग नाथ मंदिर, सारनाथ एवं लक्ष्मी मंदिर सारंग में दर्शन पूजन किया।
दक्षिणी विधानसभा में कबीर मठ कबीर चौरा, पातालपुरी मठ, कामाख्या तंत्र आश्रम गायघाट, सतुआ बाबा आश्रम मणिकर्णिका घाट, गढ़वा घाट काली महाल एवं अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन पूजन किया। कैंट विधानसभा में कैलाश मठ बिरदोपुर, कैलाश आश्रम मडवाडी, मछली बंदर मठ नगवा, संत कीनाराम आश्रम रवींद्रपुरी एवं जंगम बाड़ी मठ ,रामनगर में मनसा देवी मंदिर, दुर्गा मंदिर, जनकपुर मंदिर, हनुमान मंदिर एवं तिहावीर बाबा मंदिर गुरु पूजन में कार्यकर्ता शामिल रहे।